मानसून की दस्तक के बाद बुधवार शाम से झमाझम बारिश

मानसून की दस्तक के बाद बुधवार शाम से झमाझम बारिश

संभाग मुख्यालय जगदलपुर में शाम को हुई झमाझम बारिश।


दंतेवाड़ा जिले के अंतर्गत नगर पालिका बचेली में शाम पांच बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई7

जगदलपुर(समग्रविश्व)। बस्तर संभाग में मानसून पिछले 12-13 तारीख से ही दस्तक दे चुका है। समाचार पत्रों और लोगाें के बीच जनचर्चा के अनुसार मानसून सुकमा जिले में जाकर ठहर सा गया था। लेकिन दो दिन पूर्व जगदलपुर सहित जिलों में कुछ देर के लिए बारिश हुई थी। बादल तो घुमड़ते नजर आते हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। ऐसी स्थिति में गर्मी और उमस से लोगों का जीना मुहाल हो रहा था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दंतेवाड़ा जिले के बचेली में झमाझम बारिश शुरू चुकी है। ऐसे में लौहनगरी के लोगों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। वहीं संभाग मुख्यालय जगदलपुर में शाम करीब पौने छह बजे से झमाझम बारिश हो रही है।  यहां भी सुबह से चिपचिपी उमस से लोग परेशान दिखे। शाम हो हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है।




basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post