ISSN: 3139-9959 (Online)

सर्पदंश से तीन की मौत, मृतकों में दो महिलाएं शामिल

सर्पदंश से तीन की मौत, मृतकों में दो महिलाएं शामिल

जगदलपुर(समग्रविश्व)। रविवार को अलग-अलग थानाक्षेत्राें में सर्पदंश से तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें से दो महिलाएं भी शामिल है। सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत का मामला कोड़ेनार थाना में दर्ज कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 4:30 बजे हिड़मों पोयामी (59) को उसके बड़े काकलुर स्थित मकान में एक जहरीले सर्प ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने कोड़ेनार थाना में घटना की जानकारी दर्ज कराई है।

वहीं थाना लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम तारागांव साल्हेपारा में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साल्हेपारा निवासी कनकदई को उसके घर के आंगन में एक जहरीले सर्प से डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतका के पति बोड़ा पोडयामी ने पुलिस को दी है।

वहीं एक अन्य घटना में भानपुरी थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जामगांव बाजारपारा में एक महिला को सांप ने डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फगनुराम मौर्य निवासी जामगांव पटेलपारा ने दरभा थाना में सूचना दी कि श्रीमती आई बाई (52) को एक जहरीले सर्प ने डस लिया है जिससे उनकी मृत्यु हो गई है। दरभा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि इन दिनों मानसून के आगमन के चलते मौसम में बदलाव का असर जीव जंतुओं पर भी दिख रहा है। नमी व उमस के चलते जहरीले जीव जंतु अपने बिल से निकल रहे हैं और आसपास के घरों में घुस जाते हैं। ऐसे में बारिश के दिनों में सर्पदंश से मृत्यु के मामलों में इजाफा होने लगता है। प्रशासन को भी चाहिए कि वह लोगों को जागरूक करे। इसके अलावा आम लोगों एवं ग्रामीणों को इस मौसम में सावधान रहना चाहिए।





basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }