ISSN: 3139-9959 (Online)

करें योग-रहें निरोग, योग हमारे देश की पुरातन विधा है: किरण देव

करें योग-रहें निरोग, योग हमारे देश की पुरातन विधा है: किरण देव

  • दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया सामूहिक योग 

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक किरण देव व अन्य अतिथि।
कार्यक्रम के दौरान विधायक किरण देव ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। साथ में बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव और गणमान्य नागरिक भी योग अभ्यास कर रहे हैं।

जगदलपुर(समग्र विश्व)। संभाग के समस्त जिलों सहित मुख्यालय जगदलपुर में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ’स्वयं एवं समाज के लिए योग’ थीम पर सामूहिक योग कार्यक्रम शहर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक किरण देव शामिल हुए। इस अवसर पर देव ने कहा कि करें योग-रहें निरोग इसी भावना के साथ स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग आसनों का अभ्यास करें। भारत वर्ष की पुरातन विधा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कसरत के रूप में पहचान मिली है। आज पूरे विश्व सहित प्रदेश के सभी जगहों पर योगाभ्यास किया जा रहा है। पूरे देश में वर्ष 2014 से 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से अपने शरीर, मन को स्वस्थ रखे और बेहतर समाज का निर्माण में योगदान दें।

योगाभ्यास कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू और जिले के जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, सीईओ  जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, तृतीय लिंग के अतिथि सहित बड़ी संख्या में योगाभ्यास करने वाले नागरिक उपस्थित थे। जिले के विभिन्न विकासखंड मुख्यालय सहित ग्राम पंचायत स्तर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

  • लौहनगरी बचेली में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

आरईएस कालोनी स्थित नगर पालिका के मंगल भवन में योग करतीं पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव।

बचेली के मंगल भवन में आयोजित योग कार्यक्रम में योगासन करते पार्षद व गणमान्य नागरिक।

वहीं लौह नगरी बचेली में भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन किया गया। बड़े बचेली के आरईएस कालोनी स्थित नगरपालिका के मंगल भवन में योग कार्यक्रम सुबह 7 से 8 बजे तक रखा गया। यहां जनप्रतिनिधयों सहित गणमान्य नागरिकों ने योग के विभन्न आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव, सीएमओ नगर पालिका, बीना साहू, गीतांजलि जायसवाल, फिरोज नवाब, धनसिंह नाग, स्वच्छता दीदी सहित नागरिक उपस्थित थे।




basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }