ISSN: 3139-9959 (Online)

साहू समाज ने तेतरकुटी में किया पौधरोपण

 साहू समाज ने तेतरकुटी में किया पौधरोपण

जगदलपुर(समग्रविश्व)। साहू समाज के सदस्यों द्वारा रविवार को तेतरकुटी में विभिन्न स्थानों पर करीब 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान साहू समाज तेतरकुटी के अध्यक्ष गणेश राम साहू ने कहा कि धरती पर पेड़-पौधे हमारे जीवन का मूल आधार हैं। ये नहीं होंगे तो धरती पर पानी नहीं बरसेगा और ना ही खेती होगी। आज पृथ्वी पर लगातार पेड़ कटने के कारण प्राकृतिक आपदाये हो रही है।

तेतरकुटी, अघनपुर, धरमपुरा के साहू समाज के सदस्यों ने कहा है कि अब समाज के सदस्यों के जन्मदिन, छट्ठी कार्यक्रम, वर्षगांठ तथा अन्य प्रमुख आयोजनो पर वृक्ष लगाने की परिपाटी बनाएंगे।

इस दौरान साहू समाज के द्वारा साहू समाज भवन के सामने, माता मंदिर प्रांगण, प्राथमिक शाला तेतरकुटी, हिंगलाजिन माता मंदिर प्रांगण में करीब 100 पौधों का रोपण किया गया। 

इस दौरान प्रमुख रूप से अध्यक्ष गणेश राम साहू, उपाध्यक्ष मोहन साहू, सचिव देवनारायण साहू, कोषाध्यक्ष बुधेलाल साहू, जोहन राम साहू, भोजराम साहू, लाल बहादुर साहू, संतोष साहू सहित साहू समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }