ISSN: 3139-9959 (Online)

नगर पालिका अध्यक्ष साव ने एनएमडीसी प्रबंधन को क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराते सौंपा पत्र

नगर पालिका अध्यक्ष साव ने एनएमडीसी प्रबंधन को क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराते सौंपा पत्र

बचेली(ब्रम्हा सोनानी)। नगर पालिका परिषद बड़े बचेली के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव के नेतृत्व में एनएमडीसी प्रबंधन को पत्र सौंपा गया है। पत्र में बताया गया है कि बचेली नगर में बीमारियां बढ़ रही है। लोगों को आ रही स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर जोखिम बढ़ा है। ऐसे में यहां अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाए जाने की दरकार है। यहां के अस्पतालों में कुछ सुविधाओं को बढ़ाया जाना चाहिए जिनमें प्रमुख रूप से अपोलो अस्पताल में सीटी स्केन मशीन की सुविधा, डायलिसिस की सुविधा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डोम शेड, एक बोर सब मर्शिबल पंप के साथ, वेस्टेज निस्तारण के लिए दो टंकी और एक शाैचालय की आवश्यकता है। पत्र सौंपने के दौरान एनएमडीसी के ईडी बी वेंकटेश्वर लू, महाप्रबंधक  धर्मेंद्र आचार्य मौजूद थे। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव, पार्षद श्रीमती दमयंती साहू, किरण जायसवाल , रीना दुर्गा पूर्व एल्डरमेन ब्रम्हा सोनानी, रघु कुमार आदि ने एनएमडीसी प्रबंधन को पत्र सौंपने के दौरान समस्याओं से मौखिक रूप से भी अवगत कराया।



basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }