ISSN: 3139-9959 (Online)

आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री बनाए जाने पर बस्तर के नेताओं ने तोखन साहू से दिल्ली में मुलाकात की

आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री बनाए जाने पर बस्तर के नेताओं ने तोखन साहू से दिल्ली में मुलाकात की

जगदलपुर (समग्रविश्व)। मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सांसद तोखन साहू को आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री बनाया गया है। केबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के पास ये मंत्रालय है। इनके साथ वे ये जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें मंत्री पद दिए जाने पर बस्तर संभाग के भाजपा नेताओं ने दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय में उनसे मुलाक़ात कर शुभकामनाएं दी। इनमें मुख्य रूप से बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, कोंडागांव जिला अध्यक्ष  दीपेश अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्राही एवं नगर मंडल महामंत्री संग्राम सिंह राणा उपस्थित थे।


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }