ISSN: 3139-9959 (Online)

कितने पौधे लगाये उम्मीदवारों को देनी होगी जानकारी, छग मानस संगठन के द्वितीय कार्यकाल का निर्वाचन होगा जल्द

कितने पौधे लगाये उम्मीदवारों को देनी होगी  जानकारी, छग मानस संगठन के द्वितीय कार्यकाल का निर्वाचन होगा जल्द

पंजीयन

रायपुर(समग्रविश्व)। छत्तीसगढ़ मानस संगठन के नवीन कार्यकारिणी का जल्द ही पुनर्गठन किया जाएगा, जिसके लिए निर्वाचित प्रमुख पदों पर चुनाव जल्द ही आयोजित किया जाएगा। गत दिनों प्रांतीय अध्यक्ष चम्पेश्वर सिंह राजपूत ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के प्रथम कार्यकाल की समाप्ति की घोषणा की थी। उन्होंने उम्मीदवारी के लिये नियमावली का भी विवरण रखा। इसी महीने से कई जिलों में चुनाव होना शुरू हो जाएगा, इसके लिये जल्द ही राज्य स्तरीय बैठक आयोजित तक चुनाव की रुपरेखा तय की जायेगी। संगठन में का नवीनीकरण कराने तथा नई मण्डली को पंजीकृत करने व ज्यादा से ज्यादा आजीवन सदस्य बनाने का आह्वान किया। छत्तीसगढ़ मानस संगठन अब उन जिलों में काम कर रहा है जहां पर शुरू में कम मंडलियां पंजीकृत हुई थी। उन जिलों में बहुत अधिक संख्या में मानस से जुड़े लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। शुरू से जुड़े लगभग 2000  निष्क्रिय मानस  मंडलियों का संगठन में पंजीयन को भी निरस्त किया गया। उन्होंने बताया कि अभी संगठन में 3500 सक्रिय मानस मंडलियां 2000 मानस मंडलियों के पंजीयन निरस्त करने के बाद जुड़ी हुई हैं। जो दिनों दिन आगे बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा 135 आजीवन सदस्य भी संगठन से जुड़े हैं। इस बार अन्य राज्यों से भी ज्यादा मंडलियां संगठन से जुड़ेंगी। जल्द ही यह संगठन राष्ट्रीय संगठन बन जायेगा। अभी भी 7 अन्य राज्यों से मानस प्रेमी छत्तीसगढ़ मानस संगठन से जुड़ी हुई हैं।

बरसात के मौसम में सभी मानस मण्डली और मानस प्रेमियों से उचित जगह चयन कर बरगद, पीपल और नीम अथवा अन्य प्रकार के पौधे रोपित करने के लिये प्रोत्साहित किया गया है। इस बार उम्मीदवार को उनके नामांकन फार्म में उनके द्वारा रोपित पौधों के बारे में भी पूछा जाएगा।

  • इस प्रकार होंगे विभिन्न पदों पर निर्वाचन व मनोनयन

नए कार्यकाल में किसी पद पर कोई आरक्षण नहीं होगा। सभी पद पर महिला-पुरुष समान रुप से  उम्मीदवारी कर सकेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पद के प्रत्यक्ष निर्वाचन होगा तथा तीन उपाध्यक्ष, प्रचार सचिव, संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता, संरक्षक इत्यादि पद पर मनोनयन होगा। उम्मीदवारों के संगठन के प्रति पूर्व में किये गए कार्यों और वर्तमान की सक्रियता को ध्यान में रखकर ही उम्मीदवार को आवेदन फार्म जारी किया जाएगा। चुनाव लडऩे के लिये नामांकन शुल्क भी जमा करना होगा।



basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }