प्रतिबंधित दवा विक्रय करते युवक गिरफ्तार, दवा की 540 टेबलेट बरामद
जगदलपुर(समग्रविश्व)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम दलपत सागर के पास प्रतिबंधित दवा का विक्रय करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हिमांशु नागे निवासी विजय वार्ड दलपत सागर मार्ग पर एक निजी लॉन के पास नशे के लिए प्रयुक्त की जाने वाली प्रतिबंधित दवा बेच रहा है। सूचना मिलने पर सब उप निरीक्षक थाना कोतवाली देवंेद्र राय ने आरोपी हिमांशु नागे (25) को गिरफ्त में लिया। आरोपी के पास से प्रतिबंधित दवा की 540 टेबलेट जब्त की गई। जिसकी कीमत 1756.58 रुपए बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। गौरतलब है कि शहर के कई युवा प्रतिबंधित दवाओं के नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। पुलिस द्वारा दवा बेचने वाले ऐसे युवकों पर तो कार्रवाई की जाती है लेकिन इन्हें दवा उपलब्ध कराने वाले मेडिकल दुकान संचालकों पर कार्रवाई अब तक नहीं की गई है।
- चार पहिया वाहन की ठोकर से युवक घायल
जगदलपुर(समग्रविश्व)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नए पुल के पास शुक्रवार को प्रात: साढ़े ग्यारह के आसपास एक अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने तेजगति से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते पथरागुड़ा निवासी आफताब खान(43) को ठोकर मारकर फरार हो गया। घटना से आफताब को चोट आई है। पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
- महिला का शव मिला
जगदलपुर(समग्रविश्व)। चौकी बकावंड अंतर्गत
ग्राम जूनावानी के जंगल में किसी अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस के अनुसार महिला
का शव एक से 7 जून के बीच का होना बताया जा रहा है। महिला के मौन कैसे हुई इसकी जानकारी
अब तक नहीं मिली है।
- मारकंडी नदी में डूबने से मौत
जगदलपुर(समग्रविश्व)। भानपुरी चौकी अंतर्गत मारकंडी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नंदपुरा बालीगुड़ा के पास मारकंडी नदी में हरदास भारती (29) का शव उतरा पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।