ISSN: 3139-9959 (Online)

कलेक्टर-एसपी पहुंचे मॉडल कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम, सीआरपीएफ के अफसरों से की चर्चा

 कलेक्टर-एसपी पहुंचे मॉडल कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम, सीआरपीएफ के अफसरों से की चर्चा

जगदलपुर(रविश शर्मा)। कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बुधवार को धरमपुरा मॉडल कॉलेज में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ के अधिकारियों से परिसर की सुरक्षा, राजनीतिक दलों के द्वारा स्ट्रांग रूम निगरानी के बारे में भी चर्चा की।  दोनों अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी के लिए तैनात राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की संतुष्टि का संज्ञान लिया।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }