लौह नगरी बचेली में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

  • इंटक ने निकाली मजदूर अधिकार रैली, जनप्रतिनिधि हुए सम्मिलित

बचेली(ब्रम्हा सोनानी)। नगर पालिका बचेली में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिक संगठन मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन(इंटक)द्वारा मजदूर अधिकार रैली का आयोजन किया गया। परियोजना में कार्यरत श्रमिकों के साथ क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत ठेका श्रमिक और नगर के गणमान्य नागरिक मजदूर अधिकार रैली में शामिल हुए। रैली इंटक सदन से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्रमवीर चौक में संपन्न हुई।

श्रमवीर चौक में आयोजित सभा में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन(इंटक)के सचिव आशीष यादव ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक मई को मनाया जाने वाला अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस अधिकारों की लड़ाई से संबद्ध दिन है। इंटक सदा मजदूरों, श्रमिकों का मुद्दा, उनकी आवाज़ उठाता रहा है। इंटक सदैव प्रतिबद्धता के साथ मजदूरों के साथ खड़ा है चाहे वो परियोजना के नियमित कर्मचारी हो या ठेका श्रमिक। ठेका श्रमिकों के नियमितीकरण का मुद्दा श्रमिक संगठन ने उठाते हुये आंदोलन की शुरुआत कर दी है और जब तक उस पर सकारात्मक परिणाम नही आएगा लड़ाई जारी रखेंगे। संगठन के अध्यक्ष देबाशीष पॉल ने सभी को मई दिवस की बधाई देते हुये रैली को सफल बनाने के लिए मजदूरों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव, उपाध्यक्ष उस्मान खान, पार्षद,परियोजना में कार्यरत श्रमिकों के साथ क्षेत्र के अन्य हिस्सों में कार्यरत ठेका श्रमिक और गणमान्य नागरिक सम्मिलत हुए।

basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post