बस्तर के भाजपा नेताओं ने नबरंगपुर लोक सभा के झारीगाम विधानसभा मे संभाला मोर्चा, विधानसभा क्षेत्र में हुए सक्रिय

बस्तर के भाजपा नेताओं ने नबरंगपुर लोक सभा के झारीगाम विधानसभा मे संभाला मोर्चा, विधानसभा क्षेत्र में हुए सक्रिय

  •  बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष मंडावी प्रचार के लिए नेताओं के साथ ओडिशा पहुंचे
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उड़ीसा सह प्रभारी सुश्री लता उसेंडी बस्तर के नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

जगदलपुर(समग्रविश्व)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूप सिंह मांडवी के नेतृत्व में बस्तर के नेता समीपवर्ती राज्य ओडिशा में होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को नबरंगपुर पहुंचे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उड़ीसा सह प्रभारी सुश्री लता उसेंडी ने बस्तर के नेताओं के साथ नबरंगपुर मे बैठक ली और विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी।

बस्तर के भाजपा नेताओं ने नबरंगपुर लोकसभा अंतर्गत झारीगाम विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है। वे अलग-अलग क्षेत्रों में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। 

यहां आयाजित बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को तन-मन लगाकर कार्य में जुट जाए। उन्होंने कहा कि ओडिशा के कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर वे जीत के प्रति आशान्वित हैं। रूप सिंह मंडावी ने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने के लिए कमियों को दूर करने व मजबूत रणनीति की तैयारी में सभी का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर वेद प्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश रावल, संग्राम सिंह राणा, जितेंद्र सुराणा, परितोष त्रिपाठी, शुभम संचेती सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post