ISSN: 3139-9959 (Online)

बंडा दिखाकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

जगदलपुर(रविश शर्मा)। धारदार हथियार (बंडा) लेकर अपने घर वालों एवं आम लोगो को डराने-धमकाने वाले युवक  पर पुलिस ने कार्रवाई  की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुम्हार पारा गुरु घांसीदास वार्ड  में आरोपी रोनित माहरा लोहे का धारदार हथियार बंडा लहराते हुए परिवार वालों एवं आम नागरिकों को डरा रहा था। सूचना मिलते ही  पुलिस अधीक्षकशलभ सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट  लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस बल कुम्हार पारा रवाना हुआ। यहां घटना स्थल पर आरोपी रोनित माहरा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक नग धारदार हथियार बंडा जप्त कर  आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }