ISSN: 3139-9959 (Online)

खनिजों के अवैध परिवहन और उत्खनन कर रहे 12 वाहन जब्त

जगदलपुर(रविश शर्मा)।  जिला खनिज जांच दल ने बुधवार को बस्तर जिले के फरसागुडा, पण्डरीपानी, तारापुर, नियानार, पल्ली, पिपलावण्ड बालेंगा, बस्तर और भानपुरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दल ने खनिजों का अवैध रूप से परिवहन और उत्खनन कर रहे 12 वाहनों पर कार्रवाई करते प्रकरण दर्ज किया।

खनि अधिकारी जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान खनिजों के अवैध परिवहन और उत्खनन कर रहे 12 वाहनों पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। जांच दल ने चूना पत्थर के हाईवा डब्लू बी 35 3508, मिट्टी ईंट के वाहन ट्रेक्टर सीजी 17 केएच 9072, रेत के वाहन ट्रेक्टर सीजी 17 केपी 2179, मिट्टी मुरूम के वाहन टिप्पर सीजी 17 केआर 2528, वाहन टिप्पर सीजी 17 केआर 2770 और वाहन टिप्पर सीजी 18 एम 2856, चूना पत्थर के वाहन हाईवा सीजी 17 केआर 2621, वाहन हाईवा सीजी 17 केआर 7100, वाहन हाईवा सीजी 17 केएम 1013, वाहन हाईवा सीजी 17 केआर 2622, वाहन हाईवा सीजी 17 केआर 5357 और वाहन टिप्पर सीजी 17 एच 2718 अवैध परिवहन, उत्खनन कर रहे कुल 12 वाहनों का प्रकरण दर्ज कर हुये पुलिस अभिरक्षा में दी गई है। वाहनों को अवैध परिवहन, उत्खनन करते खनिज मय वाहनों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुये वाहन मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में जिला खनिज जांच उडनदस्ता दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम एवं सैनिक जलंधर बघेल, विकास नायक उपस्थित थे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }