बस्तर के दूरस्थ गांव राजूर में बाल दिवस: ब्यूरो टीम ने बच्चों को बांटी पेन-कॉपी, बच्चों की मुस्कान बनी देश की पहचान
![]() |
| बाल दिवस के अवसर पर बस्तर के दूरस्थ ग्राम राजूर स्थित कन्या छात्रावास में बालिकाओं को पेन और कॉपी देकर प्रोत्साहित किया गया। |
इस कार्यक्रम का नेतृत्व ब्यूरो के संभाग उपाध्यक्ष प्रेम दास मानिकपुरी द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, संस्कार और खुशहाल जीवन के लिए एक विशेष संकल्प लिया और ब्यूरो टीम की ओर से सभी बच्चों को पेन और कॉपी देकर प्रोत्साहित किया एवं सम्मानित किया।
बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान
कार्यक्रम में श्रीमती शांति बाड़ा (कन्या आश्रम अधीक्षिका) और स्कूल की छोटी-छोटी बालिकाएं उपस्थित थीं। जब प्रतिभाशाली बालिकाओं को पेन और कॉपी दी गई, तो उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान साफ झलक रही थी।
कन्या बालिका छात्रावास की अधीक्षिका जी ने इस सराहनीय पहल के लिए ब्यूरो टीम का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह छोटी सी पहल बच्चों के मन में शिक्षा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगी।
"बच्चों की मुस्कान देश की पहचान"
कार्यक्रम के दौरान ब्यूरो टीम ने बच्चों को बाल दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दीं और कहा कि "बच्चों की मुस्कान ही देश की असली पहचान है।" इस पहल से उपस्थित छात्र-छात्राएं भावुक हो गए और उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आमंत्रित किया।
