ISSN: 3139-9959 (Online)

नारायणपुर में नक्सलियों का हथियार फैक्ट्री मॉड्यूल ध्वस्त! DRG ने जंगल से बरामद की भारी मशीनरी

शुक्रवार को चलाए गए सर्च अभियान के दौरान मिली कामयाबी

नारायणपुर, छत्तीसगढ़ | 14 नवंबर 2026

नारायणपुर के ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगल क्षेत्र से DRG द्वारा बरामद की गई मशीनरी।

नारायणपुर: नक्सल मुक्ति के बाद भी नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों का सघन सर्च अभियान लगातार जारी है। ताजा मामला ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगल क्षेत्र का है, जहां जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

🎥 वीडियो देखें: नक्सलियों का सामान
जंगल से बरामद मशीनों का जखीरा।

शुक्रवार को डीआरजी की टीम द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के मशीनरी उपकरण एवं तकनीकी सामग्री बरामद की गई।

📦 बरामद सामग्री की पूरी सूची

  • ड्रिल मशीन – 02 नग
  • वेल्डिंग मशीन – 02 नग
  • मोटर (ड्रिल मशीन में लगाने वाला)
  • आर. बॉक्स वायर
  • स्प्रिंग वायर
  • कटर मशीन – 01 नग
  • ब्लोअर – 03 नग
  • बेंच ग्राइंडर – 01 नग
  • बाइंडर (लोहा पकड़ने के लिए)
  • टेबल ड्रिल मशीन – 01 नग
  • टेबल ग्राइंडर – 02 नग
  • वेल्डिंग होल्डर – 02 नग
  • समानांतर कीट – 01 नग
  • रॉकेट सेट – 01 नग
  • वायरिंग बोर्ड – 13 नग
  • इंसान ग्राइंडिंग बनाने वाला – 01 नग
  • कप सीटर (मोटर में लगाने वाला) – 02 नग
  • ड्रिल बिट
  • टेप रिंच
  • स्पैनर
  • वी-बेल्ट
  • बेंच वाइस

नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्ति उपरांत भी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सघन सर्च अभियान जारी रखे गए हैं।

📖 समग्रविश्व – अक्टूबर 2026 अंक

अक्टूबर महीने का पूरा अंक पढ़ने और PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

📥 अक्टूबर अंक PDF डाउनलोड करें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }