ISSN: 3139-9959 (Online)

माँ आदि शक्ति सती माता मंदिर में 12 अगस्त को हरियाली अमावश्या (जात्रा) पर्व: भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना व भंडारे का आयोजन

 माँ आदि शक्ति सती माता मंदिर में 12 अगस्त को हरियाली अमावश्या (जात्रा) पर्व: भक्तों के लिए विशेष पूजा-अर्चना व भंडारे का आयोजन

जगदलपुर। माँ आदि शक्ति सती माता मंदिर, रानमुण्डा (सोनारगुडी), करकपाल, जगदलपुर में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी हरियाली अमावश्या (जात्रा) पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पर्व 12 अगस्त, दिन बुधवार को संपन्न होगा। मंदिर समिति ने सभी भक्तजनों को इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया है।

माँ आदि शक्ति सती माता मंदिर, रानमुण्डा (सोनारगुडी) में हरियाली अमावश्या (जात्रा) पर्व के अवसर पर 7 विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन प्रधान पुजारी अधिवेल श्रवणकर के नेतृत्व में संपन्न होगा। सभी भक्तजन मंदिर प्रांगण में भंडारा एवं प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।


कार्यक्रम विवरण (दिनांक 12.08.2026, बुधवार):

क्र.सं.कार्यक्रमसमय
1.माता जी का श्रृंगार स्नान एवं चोला चढ़ाई (घी-सिंदूर से)प्रातः 10:00 से 10:30 बजे
2.माता जी का फूल से श्रृंगारप्रातः 10:30 से 11:00 बजे
3.माता जी की पूजा एवं वस्त्र अलंकरणदोपहर 11:00 से 12:30 बजे
4.माता जी का आव्हान एवं परिभ्रमदोपहर 12:00 से 02:00 बजे
5.भंडारा एवं प्रसाद वितरणदोपहर 02:00 से 04:00 बजे
6.बली पूजा विधानदोपहर 03:00 से 05:00 बजे
7.माता जी का वृत्त (हवन पूजा)मध्यरात्रि 12:00 से 02:00 बजे (13.08.2026)

सभी कार्यक्रम: माँ आदि शक्ति सती माता मंदिर, रानमुण्डा (सोनारगुडी) करकपाल, जगदलपुर में संपन्न होंगे।


विशेष नोट:

  • सभी भक्तजन मंदिर प्रांगण में भंडारा एवं प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।

  • आयोजन की सफलता एवं व्यवस्था के लिए मंदिर निर्माण समिति ने सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़ें (संबंधित खबरें):

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }