ISSN: 3139-9959 (Online)

किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए जगन्नाथ मंदिर में महामृत्युंजय जाप एवं हवन संपन्न, बस्तर संभाग से उमड़ी भक्तों की भीड़

किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए जगन्नाथ मंदिर में महामृत्युंजय जाप एवं हवन संपन्न, बस्तर संभाग से उमड़ी भक्तों की भीड़

जगदलपुर के जगन्नाथ मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के स्वास्थ्य लाभ हेतु आयोजित महामृत्युंजय जाप एवं हवन के दौरान पूर्णाहुति करते कुमार जयदेव व उपस्थित भक्तगण
📷 जगदलपुर के जगन्नाथ मंदिर परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आयोजित महामृत्युंजय जाप एवं हवन का दृश्य। चार दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति किरण देव के बड़े भ्राता कुमार जयदेव ने कराई। इस अवसर पर बस्तर संभाग के विभिन्न समाजों, संगठनों व राजनैतिक दलों के लोग उपस्थित रहे।
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु के लिए जगन्नाथ मंदिर परिसर, जगदलपुर में विशेष महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं हवन का आयोजन किया गया। यह आयोजन चार दिनों तक चला, जिसकी पूर्णाहुति आज गुरुवार को संपन्न हुई। कार्यक्रम में पूरे बस्तर संभाग से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सावन के पवित्र मास में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत विगत तीन दिनों से पंडितों द्वारा अनवरत महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जा रहा था। चौथे दिवस पूर्णाहुति हवन का कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से लोग स्वयम उपस्थित होकर सहभागी बने।

पूर्णाहुति किरण देव के बड़े भ्राता कुमार जयदेव के द्वारा कराई गई। कार्यक्रम में सभी समाजों, संगठनों और राजनैतिक दलों के लोगों की सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि किरण देव के लोगों से कितने निकट संबंध हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व किरण देव की सड़क दुर्घटना हुई थी, जिनका उपचार मेदांता अस्पताल में चल रहा है। उनकी सफल शल्य-क्रिया (ऑर्थो सर्जरी) संपन्न होने के बाद आज गुरुवार को महामृत्युंजय जाप आयोजन समिति के द्वारा उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना हेतु दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक महामृत्युंजय मंत्र जाप किया गया।

महामृत्युंजय जाप आयोजन समिति ने इस पावन अवसर पर समस्त बस्तर वासियों को सादर आमंत्रित किया था, जिसका जनता ने भरपूर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें :

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }