वेतन कटौती पर शिक्षकों ने कसा तीखा तेवर, जाकेश साहू बोले- जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन होगा

वेतन कटौती के आदेश पर शिक्षक संगठनों के तीखे तेवर, जाकेश साहू ने दी चेतावनी: "एक भी शिक्षक का वेतन कटा तो जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन"

छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू का फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के संस्थापक जाकेश साहू का फाइल फोटो।
रायपुर। वीएसके एप्प में अटेंडेंस नहीं होने पर शिक्षकों के वेतन कटौती संबंधी खबरों के बीच प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने अपनी कड़ी एवं तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसका पुरजोर विरोध किया है।


🗣️ जाकेश साहू ने क्या कहा?

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के संस्थापक जाकेश साहू ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार से सवाल किया:

"सरकार आखिर चाहती क्या है? शिक्षकों को स्वतंत्र रूप से पढ़ाना देना चाहती है या उसे मानसिक रूप से परेशान करना चाहती है?"


⚠️ चेतावनी: एक भी शिक्षक का वेतन कटा तो होगा बड़ा आंदोलन

जाकेश साहू ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रदेश के एक भी शिक्षक का वेतन वीएसके की वजह से यदि रुका या काटा गया, तो जंतर-मंतर दिल्ली में हुए प्रदर्शन की तर्ज पर छत्तीसगढ़ प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

📍 विरोध प्रदर्शन के स्थान:

  • 33 जिला मुख्यालय

  • 146 विकासखंड मुख्यालय

  • राज्य के प्रत्येक शहर, गाँव, गली-मोहल्ले, चौक-चौराहे

उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त शिक्षक एवं सभी संगठन स्कूलों में पढ़ाई छोड़ सड़क पर उतरेंगे। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।


📚 शिक्षकों की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल

जाकेश साहू ने आगे कहा कि शिक्षक प्रतिदिन स्कूल जाते हैं और ईमानदारी से पढ़ाते हैं। उनका स्कूल में हाजिरी रजिस्टर रहता है, जिसमें उपस्थिति दर्ज होती है। उसके बाद भी सरकार ने इस प्रकार का एप्स लाया है।

सरकार द्वारा स्कूलों में मॉनिटर की पहले से ही एक विधिवत एवं कानूनी प्रशासनिक व्यवस्था है:

क्रमपद
1प्रधान पाठक
2शैक्षिक समन्वयक
3विकासखंड शिक्षाधिकारी (BEO)
4BRC
5DEO
6DMC
7जिला कलेक्टर

इसके अलावा ग्रामीण भी नज़र रखते हैं कि कौन सा शिक्षक स्कूल आता है या नहीं, और विद्यालय प्रबंध समिति (VMC) भी है।


📱 वीएसके एप्प में समस्याएँ

जाकेश साहू ने कई बिंदुओं पर सरकार से सवाल उठाए:

  • कई जगह मोबाइल के टावर ही नहीं हैं

  • कई जगह सर्वर काम नहीं करता है

  • नाना प्रकार की तकनीकी समस्याएँ बनी हुई हैं


💢 "सरकार शिक्षकों को उकसा रही है"

जाकेश साहू ने कहा कि सरकार का तानाशाही रवैया और आदेश के ऊपर आदेश यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार स्कूलों में शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा जानबूझकर उकसा रही है। इससे यह सिद्ध होता है कि सरकार चाहती है कि प्रदेश में शिक्षकों का उग्र आंदोलन हो।


📌 मुख्य माँगें

  • ✅ वीएसके एप्प के आधार पर वेतन कटौती की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए

  • ✅ शिक्षकों के वेतन में कोई कटौती न की जाए

  • ✅ मौजूदा हाजिरी रजिस्टर व्यवस्था को ही मान्यता दी जाए

  • ✅ वीएसके एप्प की तकनीकी खामियों को दूर किया जाए

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post