छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ ने विधायक किरण सिंह देव को सौंपा ज्ञापन, ये हैं 7 प्रमुख माँगें
![]() |
| छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ (मेकॉज) के पदाधिकारियों ने विधायक किरण सिंह देव को ज्ञापन सौंपा। |
📋 ज्ञापन में शामिल 7 प्रमुख माँगें
गीदम रोड से केशलूर तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था
गीदम रोड से केशलूर तक डिवाइडर का निर्माण
चिकित्सालयीन स्टॉफ के आवागमन हेतु इलेक्ट्रिक बस की सुविधा
कर्मचारियों के लिए शासकीय आवास निर्माण
भारी वाहनों की पार्किंग पर पूर्णतः रोक
यातायात सुव्यवस्थित करवाने हेतु
मेकॉज कैम्पस के अंदर सुलभ शौचालय का निर्माण
🏥 स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा प्राथमिकता
संघ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल जैसी 24×7 सेवाओं में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा और 24 घंटे मरीजों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। संगठन ने माँगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।
👥 ज्ञापन सौंपने में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह, संभागीय अध्यक्ष बस्तर दयानंद पटेल, प्रांतीय संयोजक चतुर्थ संवर्ग गुजराल शार्दूल, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी मेकॉज GMC भीखम साहू, जिला संयोजक चतुर्थ संवर्ग श्रीमती निर्मला ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य गीतांजलि, कार्यकारिणी सदस्य विक्कू सिंह एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
🤝 विधायक ने दिया सकारात्मक आश्वासन
माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि वे जनप्रतिनिधि होने के नाते कर्मचारियों की समस्याओं को गम्भीरता से संज्ञान में लेंगे और आवश्यक पहल करेंगे।
