कोतवाली पुलिस ने संजय मार्केट से 12 लाख के पिकअप वाहन की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
⚡ सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया चोर, पल्ली नाका से बरामद हुआ चोरी का वाहन
![]() |
| कोतवाली जगदलपुर पुलिस ने संजय मार्केट से 12 लाख के पिकअप वाहन की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। |
जगदलपुर, 23 जुलाई 2026 | कोतवाली पुलिस ने संजय मार्केट से 12 लाख रुपये का पिकअप वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया अशोक लीलैंड पिकअप (CG17LC6937) बरामद कर लिया है। आरोपी कोंडागांव का मूल निवासी है और फिलहाल जगदलपुर में रह रहा था।
संजय मार्केट से चोरी हुआ था 12 लाख का वाहन
20 जुलाई 2026 की रात को संजय मार्केट टैक्सी स्टैंड के पास पार्किंग से अशोक लीलैंड कंपनी का पिकअप वाहन (CG17LC6937) चोरी हो गया था। यह वाहन करीब 12,00,000 रुपये का था। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
सीसीटीवी फुटेज ने दिया सुराग
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग व नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार धोत्रे के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संजय मार्केट और शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करण नाग उर्फ लक्की (23) के रूप में हुई, जो चोरी किए गए वाहन का पूर्व चालक था।
पल्ली नाका से आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद
पता तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पल्ली नाका के पास कहीं छिपा हुआ है। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और चोरी किए गए वाहन को भी छुपाए हुए स्थान से बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना कबूल कर ली।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
आरोपी को आज 22 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उनि. अरुण मरकाम, उनि. प्रमोद ठाकुर, एचसी राजू टोप्पो, एचसी विनोद चांदने, आरक्षक सोनू गौतम, आरक्षक कृष्णा नेताम एवं आरक्षक राजू बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
