बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: लूट के आरोपी आदतन बदमाश को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
![]() |
| कोतवाली जगदलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया लूट का आरोपी आदतन बदमाश अनिल बघेल। |
🔍 क्या है पूरा मामला?
थाना कोतवाली में प्रार्थी रोशन, निवासी मेटगुड़ा, जगदलपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 29 जून को वह आसना से पनारा पारा की ओर आ रहा था। इस दौरान स्कूल के पास खड़े अनिल बघेल ने उसे गाली-गलौच करते हुए हाथ-झापड़ से मारपीट की और रियलमी कंपनी का मोबाइल (कीमती ₹10,000) तथा ₹1,500 नकदी जेब से निकालकर लूट ली और भाग गया।
📋 रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
🤝 मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
पुलिस टीम को मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अनिल बघेल का सुराग मिला। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने प्रार्थी रोशन के साथ मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रियलमी मोबाइल को जप्त कर अपने कब्जे में ले लिया।
⚖️ आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे 11 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
⚠️ आरोपी पहले भी जेल जा चुका है
गौरतलब है कि आरोपी अनिल बघेल एक आदतन बदमाश है। इससे पहले वह NDPS एक्ट के मामले में भी जेल जा चुका है। पुलिस उसके अन्य अपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
👥 कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
इस कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – प्रमोद ठाकुर, अरुण मरकाम
पीएसआई – भूपेंद्र पैकरा
सउनि – बिजेंदर सिग
प्र आर – विनोद चांदने
आरक्षक – रंगलाल खरे, केशव चंद्रा, बलराम
म. आर. – रीना अनंत
