विश्व पर्यावरण दिवस 2026: जगदलपुर में विशेष पर्यावरण कार्यक्रम, सूखे वृक्षों पर पेंटिंग से दिया जा रहा जागरूकता संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर जगदलपुर में विशेष पर्यावरण कार्यक्रम, तैयारियों में जुटे पर्यावरण प्रेमी

जगदलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की तैयारी के दौरान सुभाष श्रीवास्तव सूखे वृक्ष पर पर्यावरण जागरूकता पेंटिंग करते हुए।
विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की तैयारी के तहत जगदलपुर में सुभाष श्रीवास्तव सूखे वृक्ष पर पेंटिंग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए।
जगदलपुर, 4 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को दलपत सागर मेड, जगदलपुर में विशेष पर्यावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में पर्यावरण प्रेमी सुभाष श्रीवास्तव द्वारा सूखे वृक्षों पर आकर्षक पेंटिंग की जा रही है। इन चित्रों के माध्यम से लोगों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। सूखे वृक्षों को कलात्मक रूप देकर उन्हें पर्यावरण संदेश का माध्यम बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7 बजे से वृक्ष देव स्थापना, वृक्ष हरिद्रालेपन, वृक्ष रक्षा सूत्रम तथा पर्यावरण चर्चा एवं चित्रावलोकन का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

कार्यक्रम के स्वागताकांक्षी के रूप में बंशीलाल विश्वकर्मा, हिमांशु शेखर झा, मदन आचार्य, एस. करीमुद्दीन, रुद्रनारायण पाणिग्राही, डॉ. स्टेनली जॉन एवं रॉकी मार्टिन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं दर्शनाभिलाषी के रूप में प्रो. एम. अली, एम.ए. रहीम, जोगेन्द्र महापात्र जोगी, शकील अहमद, नबी मोहम्मद, सतपाल शर्मा, दीपक नाथन, कैलाश राव, श्रीमती कलावती, सुषमा, जगदीश दास, प्रकाश जोशी, कविता, पूर्णिमा, पूजा एवं सपना सहित अनेक नागरिक कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं।

कार्यक्रम के विनीत के रूप में सुभाष श्रीवास्तव, मनीराम कश्यप एवं भादूराम कश्यप (देवकोठार) ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में भागीदारी की अपील की है।

कार्यक्रम का आयोजन "हम बस्तरिया बस्तीदार एवं देवकोठार (बस्तर)" के सौजन्य से किया जा रहा है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post