प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बस्तर के किसान भी ऑनलाइन हुए शामिल
![]() |
| प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने ऑनलाइन जुड़कर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और लाभांवित हुए। |
बस्तर जिले के किसान भी इस ऐतिहासिक अवसर से जुड़े। कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), बस्तर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ किसानों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और इस योजना का लाभ उठाया।
🌾 कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ खास आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर परिसर में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. राहुल साहू ने स्वागत उद्बोधन से की। उन्होंने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में किसानों को जानकारी दी।
🗣️ विशेष अतिथियों ने किसानों को दी सलाह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नील कुमार बघेल (अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ) ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।
योगेश सिंह ठाकुर (संयोजक, भाजपा किसान मोर्चा) ने जैविक विधियों को अपनाकर मृदा संतुलन बनाए रखने की सलाह दी।
नन्द किशोर पांडे (जिला कोषाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ) ने कहा कि कृषि में नई तकनीकों को अपनाकर किसान लागत कम कर सकते हैं और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
उप संचालक कृषि राजीव श्रीवास्तव ने किसानों को एग्रीस्टेक ऑनलाइन पोर्टल के बारे में बताया और आधार को बैंक खाते से लिंक करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे किसान सम्मान निधि का लाभ ले सकें।
भाजपा मंडल अध्यक्ष हरी राम मंडावी एवं मंडल महामंत्री चंद्रकांत सेठिया ने भी प्राकृतिक खेती अपनाने पर बल दिया।
🐟 मछुआ किसानों को वितरण सामग्री
कार्यक्रम का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा रहा मत्स्य पालन से जुड़ा। मोहन राणा (उप संचालक, मत्स्य पालन) के मार्गदर्शन में डोगाम मछुवा समिति, जगदलपुर के मछली पालक किसानों को मछली पकड़ने का जाल, गिल्लेट जाल तथा अन्य मत्स्य पालक किसानों को आईस बॉक्स का वितरण किया गया।
👥 इन गणमान्यों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में 105 से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें शामिल रहे:
| विभाग/संस्था | उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी |
|---|---|
| कृषि विज्ञान केंद्र | डॉ. संतोष नाग (मार्गदर्शक), धर्मपाल केरकेटटा, दुष्यंत पाण्डेय, इंजी. कमल ध्रुव, दिनेश ध्रुव |
| कृषि विभाग | लखनधर दीवान |
| कृषि उपज मंडी | विरेन्द्र कुमार दिल्लीवार |
| इफको | लाल बहादुर सिंह (जिला प्रबंधक), विक्रम भदौरिया |
| अन्य | समस्त जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषक |
कार्यक्रम का समापन कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. संतोष नाग के मार्गदर्शन में हुआ।
