सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बलात्कार व वीडियो वायरल की धमकी देने वाला UP का आरोपी बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती, होटल में बुलाकर की वारदात
पीड़िता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उत्तर प्रदेश का रवि नाम का युवक सोशल मीडिया के माध्यम से उससे दोस्ती कर उसे प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसने युवती को जगदलपुर बुलाकर एक होटल के कमरे में ले गया, जहां बात करने के बहाने उसके साथ अनाचार किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी
आरोपी ने पीड़िता को बनाए गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार अनाचार किया। जब पीड़िता ने मिलने से मना किया तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा।
मामला दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू
पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्रमांक 174/26 धारा 64.2 भारतीय न्याय संहिता का मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई।
आरोपी ने घटना के बाद से बंद कर रखा था मोबाइल
पुलिस टीम उत्तर प्रदेश मऊ जिले में आरोपी के पते पर रवाना हुई। आरोपी ने घटना के बाद से अपना मोबाइल बंद कर रखा था और घर पर नहीं रहता था, बल्कि बाहर ही आना-जाना करता था।
मुखबिर लगाकर रात्रि में दबिश, पकड़ा गया आरोपी
पुलिस टीम ने मुखबिर तैनात कर काफी मशक्कत के बाद आरोपी रवि को उसके गांव नसीराबाद, मऊ (उत्तर प्रदेश) से हिरासत में लिया।
पूछताछ में कबूली वारदात, मोबाइल जब्त
पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया और बताया कि उसके मोबाइल में पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो हैं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जप्त कर लिया।
रवि कुमार राजभर उम्र 19 वर्ष 4 माह निवासी ग्राम पो. नसीराबाद कला, तहसील सदर-मऊ, थाना हलधरपुर, जिला मऊ (उ.प्र.)
न्यायालय में पेश, जेल भेजा गया
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे मऊ से गिरफ्तार कर ट्रांज़िट रिमांड में जगदलपुर, बस्तर लाया गया। बस्तर पुलिस ने उसे विधिवत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी:
निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव, मीना यादव, आरक्षक उज्जवल सिंह, रंगलाल खरे, त्रिनाथ कश्यप, केशव चंद्रा, बलराम, राजू बघेल, रीना
