NEET पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन | दंतेवाड़ा

NEET पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन

दंतेवाड़ा। NEET UG 2026 पेपर लीक मामले, बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गणेश दुर्गा के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन

यह प्रदर्शन जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश दुर्गा के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के भविष्य और आम जनता की परेशानियों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।

NEET पेपर लीक पर गणेश दुर्गा ने क्या कहा?

प्रदर्शन के दौरान गणेश दुर्गा ने कहा,

"NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में पेपर लीक होना लाखों छात्रों की मेहनत और सपनों के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में पूरी तरह विफल रही है। लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है।"

महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना

दंतेवाड़ा में युवा कांग्रेस के NEET पेपर लीक और महंगाई विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार का पुतला छीनने का प्रयास कर रही है
दंतेवाड़ा में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार का पुतला छीनने का प्रयास करते हुए। प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे।

युवा कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि एक तरफ युवा रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में असफल साबित हो रही है।
उन्होंने कहा, "पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम जनता परेशान है।"

चेतावनी: और बड़ा आंदोलन का ऐलान

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और महंगाई पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में जिला युवा कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के अंत में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शन में ये नेता और कार्यकर्ता रहे शामिल

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, जिप सदस्य सुलोचना कर्मा, मनोज मालवीय, सुमित्रा शोरी, रविश सुराणा, जितेंद्र कश्यप, इंद्रा शर्मा, रजत दहिया, राधा नाग, इंद्रा ठाकुर, राकेश मंडावी, भोलू यादव, कविश कर्मा, वेदांत पांडे, अरुण सोनानी, सुनील जोशी, वसीम खान, ऋषव सुराना, अर्जून ताती, राहुल, नीलेश कुजूर, छविंद्र नेताम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


📰 यह भी पढ़ें

➤ बस्तर में बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से राजस्थान जा रहा 12 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

थाना नगरनार को बड़ी सफलता, 6 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post