आरोपी आम रास्ते में चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
![]() |
| नगरनार थाना पुलिस ने धारदार लोहे के चाकू के साथ आरोपी चंदन पटेल को किया गिरफ्तार |
जगदलपुर। थाना नगरनार पुलिस ने एक धारदार लोहे के चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आम रास्ते में चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने का आरोप है।
यह घटना थाना नगरनार क्षेत्र के ग्राम चोकावाड़ा की है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा-निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई थी।
आरोपी ने चाकू लहराकर मचाया आतंक
दिनांक 10 मई 2026 को ग्राम चोकावाड़ा के आम रास्ते में आरोपी चंदन पटेल (35) निवासी ग्राम चोकावाड़ा, थाना नगरनार, जिला बस्तर के द्वारा धारदार लोहे का चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमकाकर भयभीत किया जा रहा था। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा था।
पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद कर जब्त किया गया।
आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
आरोपी का यह कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 का अपराध पाया जाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक दिनेश ठाकुर तथा आरक्षक नेलसन टोप्पो एवं नरेश कश्यप का विशेष योगदान रहा।
बस्तर पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आसामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
