🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ – बस्तर : शादी समारोह में चाकूबाजी, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

थाना कोडेनार पुलिस ने 22 अप्रैल को हुई हिंसक घटना का किया खुलासा, घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त

कोडेनार थाना पुलिस के साथ खड़ा शादी समारोह में चाकूबाजी का आरोपी अमन कुमार उर्फ अमल – बस्तर पुलिस कार्रवाई
कोडेनार पुलिस के साथ चाकूबाजी का आरोपी अमन कुमार। पुलिस ने इसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू व काती जब्त किया है।

जगदलपुर| थाना कोडेनार पुलिस ने एक शादी समारोह में चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार – स्टील का चाकू, मुर्गा बांधने का काती, और स्टील का कड़ा भी जब्त किया है।

यह घटना 22 अप्रैल को कोडेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगनपाल निवासी चुम्मन बघेल के घर हुए शादी समारोह में घटी थी, जहाँ डीजे की धुन पर नाचते हुए युवकों के बीच झगड़ा हो गया।


🎯 पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के निर्देशन, और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना कोडेनार प्रभारी निरीक्षक अमित पदमशाली के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पता:

नामउम्रनिवासी
संतोष बघेल18 वर्षदुगनपाल, थाना कोडेनार
अमन कुमार उर्फ अमल21 वर्षराजूर सोररास पारा, थाना परपा
देवेन्द्र बघेल23 वर्षदुगनपाल, थाना कोडेनार

⚠️ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जगदलपुर पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


🗡️ घटना का संक्षिप्त विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी धीरसाय नाग (42 वर्ष, निवासी सोसनपाल कोटवार पारा, थाना परपा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने बेटे सागर नाग, पड़ोसी प्रियांशु कुर्रे एवं अन्य लोगों के साथ चुम्मन बघेल के घर हुए शादी समारोह में आया था, जहाँ डीजे साउंड बॉक्स पर गाने बज रहे थे और सागर नाग, प्रियांशु कुर्रे, फुलसिंग बघेल सहित अन्य लोग नाच रहे थे। इसी दौरान दुगनपाल निवासी देवेन्द्र बघेल (हाथ में स्टील का कड़ा पहने), संतोष बघेल, एवं अमन कुमार उर्फ अमल ने भी वहाँ आकर नाचना शुरू कर दिया। देवेन्द्र के हाथ में पहने कड़े से चोट लगने की आशंका पर सागर, प्रियांशु एवं फुलसिंग ने उसे कड़ा उतारकर नाचने को कहा, लेकिन देवेन्द्र ने कड़ा नहीं उतारा और विवाद बढ़ गया। इसी बात पर आरोपियों ने एक राय होकर गंदी-गंदी गालियाँ देते हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें सागर नाग के दाहिनी पसली में, प्रियांशु कुर्रे के दाहिने हाथ की कलाई के पास, तथा फुलसिंग बघेल के दाहिनी पसली में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने धारा 296, 118(1), 109, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) पंजीबद्ध कर विवेचना ली गई।

📦 जब्त सामग्री (बरामद)

  • 01 नग स्टील का चाकू

  • 01 नग मुर्गा बांधने का काती (लोहे का)

  • 01 नग स्टील का कड़ा


👮 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी

  • निरीक्षक अमित पदमशाली (थाना प्रभारी, कोडेनार)

  • सउनि. पन्नालाल कुंजाम

  • म.प्र.आर. 1155 पिलेश्वरी साहू

  • आरक्षक मुरलीधर कश्यप

  • आरक्षक लखन गडमिया

  • आरक्षक गोविन्द ठाकुर


📢 बस्तर पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा

एसपी शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस लगातार अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इस मामले में संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी की गई, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post