ISSN: 3139-9959 (Online)

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ – बस्तर : एनडीपीएस एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 10.952 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

थाना नगरनार पुलिस ने ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहे गांजा तस्करी के गिरोह का किया खुलासा

नगरनार थाना पुलिस के साथ गांजा तस्करी के आरोपी अखिल मोहम्मद शेख व संतोष बावणकर, जब्त 10.952 किलो गांजा के साथ – बस्तर NDPS कार्रवाई
नगरनार पुलिस के साथ गांजा तस्करी के आरोपी । साथ में बरामद सामान।
जगदलपुर| बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नगरनार पुलिस ने 10.952 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत ₹5,47,600 बताई जा रही है।

यह कार्रवाई दिनांक 30 अप्रैल को थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाका NH-63 के पास की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अखिल मोहम्मद शेख ( 60) निवासी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के थाना वरोरा अंतर्गत मालवीय वार्ड वरोरा । दूसरा आरोपी संतोष शंकरराव बावणकर (50 ) है, जो थाना चिमुर अंतर्गत चिमुर गोंड मोहल्ला, जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र का निवासी है। दोनों आरोपी अवैध रूप से ओडिशा राज्य से गांजा लेकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की ओर जा रहे थे, जहाँ से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया।


🗡️ पान मसाला के थैले में रखा था मादक पदार्थ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल को मुखबिर के माध्यम से थाना नगरनार पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति पान मसाला के पीले रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ओडिशा प्रांत से धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर आने वाले हैं। पुलिस टीम ने ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाका NH-63 के पास पहुँची और आने-जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की जाँच शुरू कर दी। कुछ ही देर में दो व्यक्ति पान मसाला का थैला लेकर ओडिशा सीमा से टैक्सी से उतरे और जगदलपुर जाने के लिए धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास पहुँचे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अखिल मोहम्मद शेख और संतोष शंकरराव बावणकर बताए। दोनों के संयुक्त कब्जे वाले पान मसाला के थैले की तलाशी लेने पर उसमें कुल 10.952 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹5,47,600), एक एंड्रॉइड मोबाइल (कीमत ₹6,500) और ₹2,170 की नगदी बरामद हुई। कुल जब्त की गई संपत्ति ₹5,56,270 है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।


👮 इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी 

बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा-निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में उनि. सतीश यदुराज, सउनि. दिनेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक कृष्णा भारती, प्रधान आरक्षक अजय साहू, आरक्षक दशरू नाग, बलराम कश्यप, यशवंत ध्रुव, कार्तिक नाग, और सैनिक जगन्नाथ का विशेष योगदान रहा।


📦 जब्त सामान (आरोपियों के पास से बरामद)

  • मादक पदार्थ गांजा – 10.952 किलोग्राम (कीमत ₹5,47,600)

  • एंड्रॉइड मोबाइल – 01 नग (कीमत ₹6,500)

  • नगदी रकम – ₹2,170

कुल जब्ती की कीमत: ₹5,56,270


📢 बस्तर पुलिस का NDPS पर शिकंजा

एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि बस्तर जिले में ओडिशा से होकर आने वाले अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। यह गिरफ्तारी उसी दिशा में एक और बड़ी सफलता है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }