बस्तर पुलिस का बड़ा एक्शन, संजय मार्केट ज्वैलरी दुकान चोरी मामले में महिला चोर गिरफ्तार

जगदलपुर से बरामद 30 नग सोने के नोज पिन

बस्तर पुलिस के साथ खड़ी महिला और उससे बरामद 30 सोने के नोज पिन। जगदलपुर संजय मार्केट ज्वेलरी चोरी मामले में गिरफ्तारी।
बस्तर पुलिस ने संजय मार्केट ज्वेलरी चोरी के मामले में महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 सोने के नोज पिन बरामद किए। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

जगदलपुर | बस्तर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस ने संजय मार्केट स्थित ज्वैलरी की दुकान में हुई चोरी के मामले में एक महिला चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 30 नग सोने के नोज पिन बरामद कर लिए गए हैं।


✅ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की शिनाख्त

पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को संजय मार्केट में स्थित ज्वैलरी दुकान से सोने के 30 नोज पिन चोरी हो गए थे। एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग तथा नगर पुलिस अधीक्षक धोत्रे सुमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दुकान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपी महिला की पहचान की गई।


🚨 आरोपी महिला का नाम और गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी महिला का नाम सुनीता (उर्फ पूजा कश्यप) है, जो 33 वर्षीय है और मूल रूप से ओडिशा की निवासी है। वर्तमान में वह जगदलपुर के शांतिनगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दुर्गा माता मंदिर के पास रह रही थी। 

महिला बल की टीम ने हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किए गए नोज पिन उसने अपने घर में पलंग के गद्दे के नीचे छुपा रखे थे, जहाँ से पुलिस ने सभी 30 नग नोज पिन बरामद कर जप्त कर लिए।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही:

  • निरीक्षक: लीलाधर राठौर

  • उनि: अरुण मरकाम

  • एचसी: उमा भगत, मोहन कश्यप

  • आरक्षक: सोनू गौतम, कृष्णा नेताम, महेंद्र पटेल, शैलेश राज, महंगू कश्यप, अमर बेसरा, हेमचंद मौर्य, रीना अनंत, ललिता तारम, संगीता ठाकुर, पुनीता मंडावी


📢 बस्तर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि बस्तर पुलिस अपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। यह गिरफ्तारी उसी मुहिम का हिस्सा है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post