1 मई बुद्ध पूर्णिमा: वेलुवन बौद्ध समाज जगदलपुर ने धम्म ध्वजारोहण व पंचशील दीक्षा के साथ मनाया बुद्ध जयंती महोत्सव

बुद्ध पूर्णिमा: वेलुवन बुद्धविहार में उपासिकाओं की सक्रिय भागीदारी, महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

बुद्ध पूर्णिमा जगदलपुर वेलुवन बुद्धविहार में बौद्ध समाज की महिलाओं का समूह उपासिकाएं धम्म ध्वजारोहण के बाद
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वेलुवन बुद्धविहार, जगदलपुर में उपासिकाओं का समूह। सभी महिला सदस्यों ने धम्म देशना व भोजनदान में सक्रिय योगदान दिया।
जगदलपुर (छत्तीसगढ़)। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार, 1 मई को जगदलपुर स्थित वेलुवन बुद्धविहार में वेलुवन बौद्ध समाज के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहीं।

धम्म ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे धम्म ध्वज के ध्वजारोहण से हुआ। इसके पश्चात 11 बजे विधिवत पंचशील ग्रहण, बुद्ध वंदना, धम्म वंदना एवं संघ वंदना की गई। वातावरण भक्तिमय हो उठा।

धम्म देशना: पंचशील का महत्व और बुद्ध का जीवन

धम्म देशना के दौरान ज्ञान बोधि भंते जी ने ‘पंचशील’ तथा धम्म के पथ पर चलने के उपाय समझाए। साथ ही तथागत गौतम बुद्ध के जीवन चरित्र पर विस्तृत प्रकाश डाला।

समाज अध्यक्ष पी.डी. मेश्राम ने दैनिक जीवन में त्रिशरण व पंचशील को अपनाकर जीवन को सफल बनाने की सीख दी।
पूर्व अध्यक्ष डी.पी. अहरवाल ने बुद्धत्व प्राप्ति के बाद मानवता के कल्याण के लिए तथागत द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
ओबीसी महासभा के संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु ने भगवान बुद्ध के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम संचालन व सहभागिता

पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. मनीष मेश्राम ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज उपाध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा रंगारे, सचिव कमलेश रामटेके, महासचिव विजय बोरकर, कोषाध्यक्ष मुकेश खोबरागडेरामू गनवीरबंसीलाल सहारेलखपति बोरकरअभय लोनहारेसी.एल. रामटेकेराहुल गौरखेड़ेकन्हैया लाल गढ़पालेजितेंद्र धमगाए का विशेष योगदान रहा।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

महिला सदस्यों में मोना सहारेश्यामाबिंदिया नागस्वाती वासनिकरनिर्मला बोरकर समेत सभी उपासिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

भोजनदान के साथ समापन

दोपहर 1 बजे सभी उपासकों एवं उपासिकाओं के लिए भोजनदान का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में शांति, सौहार्द्र और धम्म का संदेश दिया गया।

स्थान: वेलुवन बुद्ध विहार, जगदलपुर
आयोजक: विनीत बौद्ध समाज, जगदलपुर


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post