बस्तर कराते टीम का शानदार प्रदर्शन: 20 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान, 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
![]() |
| छत्तीसगढ़ कराते डो एसोसिएशन द्वारा भिलाई में आयोजित 10वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराते प्रतियोगिता में 20 पदक जीतने वाली बस्तर कराते टीम। |
सब जूनियर बालिका वर्ग
सब जूनियर बालिका वर्ग में कु. अनमोल गौतम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि कु. समीक्षा सिंह ठाकुर एवं कु. यशस्वी सिंह ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक विजेताओं में कु. शांभवी महंत, कु. अमृता कनरार, कु. पहल सिंह ठाकुर, कु. रियांशी साहू, कु. नव्या साहू एवं कु. पूर्विका साहू शामिल रहीं।
सब जूनियर बालक वर्ग
सब जूनियर बालक वर्ग में शिवेश सिंह, जे. निविनकृष्णा, परीक्षित मंतवल, अभ्युदय देव एवं नक्श देवांगन ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि अथर्व साव एवं चैतन्य साहू ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
कैडेट एवं जूनियर वर्ग
कैडेट बालक वर्ग में गीतांशु ठाकुर ने रजत पदक एवं वेदांत साहू ने कांस्य पदक हासिल किया।
जूनियर बालिका वर्ग में कु. जे. अभिनाया श्री ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके अतिरिक्त शेख आयशा, शेख आमिनाह, पूर्वी देवांगन, अंजल उन्द्रा, आराध्या साहू, अंशिका कुरील, जे. सतीश्वरी, आद्या महंत, नयनशी ठाकुर एवं वारिका इमैनुअल राज ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ कराते टीम में अपनी जगह बनाई है और वे आगामी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देहरादून (उत्तराखंड) में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बस्तर: उभरता हुआ कराते हब
बस्तर जिला कराते में आज छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता हुआ खेल केंद्र बन चुका है। यहां के खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद अनुशासन, कड़ी मेहनत और नियमित प्रशिक्षण के बल पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ आत्मरक्षा एवं फिटनेस का सशक्त आधार प्रदान कर रही है।
कोचिंग टीम एवं रेफरी
नेशनल रेफरी एवं कोच ममता पांडेय के नेतृत्व में बस्तर टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। राज्य स्तर पर के. ज्योति एवं आनंदिता सिंह राजपूत ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि कोच में गुरप्रीत कौर सैनी एवं मज्जी प्रशांत नायडू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बधाई एवं शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ कराते-डो एसोसिएशन के सचिव एवं वीर हनुमान अवॉर्डी अमल तालुकदार, बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सचिव भगत सोनी, प्रकर्ष राव पत्की, संरक्षक गौतम कुंडू, मार्कण्डेय सिंह एवं खुशवंत पांडे सहित बस्तर कराते परिवार के सभी सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
