केंद्रीय विद्यालय बचेली (दंतेवाड़ा) में पारितोषिक वितरण समारोह: बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों में बिखेरी प्रतिभा की चमक

केंद्रीय विद्यालय बचेली में पारितोषिक वितरण समारोह: बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों में बिखेरी प्रतिभा की चमक

केंद्रीय विद्यालय बचेली दंतेवाड़ा पारितोषिक वितरण समारोह में प्राचार्य शेरसिंह राजपूत प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी शिक्षकगण एवं सभी विजेता विद्यार्थी समूह फोटो ट्रॉफी प्रमाण पत्र के साथ
केंद्रीय विद्यालय बचेली में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह 2026 में  सभी विजेता विद्यार्थी। 
बचेली (दंतेवाड़ा)। केंद्रीय विद्यालय बचेली, जिला दंतेवाड़ा में दिनांक 30 अप्रैल को सत्र 2025-26 के अंतर्गत सहशैक्षिक गतिविधियों के पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

चित्रकला, राखी निर्माण, विविध वेशभूषा, रंगोली, नृत्य, गायन एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम प्राचार्य शेरसिंह राजपूत एवं प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अपने आशीर्वचन में प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों की कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति को नई दिशा प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम का संचालन सी.एल.ए. प्रभारी शिवराज मीणा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस सफल आयोजन में श्रीमती शक्ति भगत, श्रीमती तारा बाघ, श्रीमती अर्शी गुप्ता, ओमप्रकाश, संजीव सैनी एवं तपेंद्र सिंह का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।

विद्यार्थियों के सहयोग एवं कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के अंत में विजेता विद्यार्थियों के चेहरों पर झलकती खुशी, उत्साह और आत्मगौरव ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post