जगदलपुर: बोधघाट में नशीले कैप्सूल के खिलाफ बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 96 हजार का माल जब्त

एसपी शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान जारी

बोधघाट जगदलपुर में नशीले कैप्सूल तस्करी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी आकाश पोया और राड्रिक सोमा पुलिस के साथ, बस्तर पुलिस द्वारा NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र के मेटगुडा डोंगरी से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित Tramadol Hcl के 30 पत्ते बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 96,000 रुपये है। 

जगदलपुर (बस्तर)। बस्तर पुलिस ने युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बोधघाट थाना क्षेत्र के मेटगुडा डोंगरी से दो नशीले कैप्सूल तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl के कुल 30 पत्ते (240 नग) जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 96,000 रुपये है।

मुखबिर ने दी सूचना, पुलिस ने की रेड

31 मई को थाना बोधघाट को मुखबिर से सूचना मिली कि मेटगुडा स्थित डोंगरी में दो संदिग्ध व्यक्ति अपने पास रखे कैरी बैग में अवैध प्रतिबंधित कैप्सूल रखकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतज़ार कर रहे हैं।

सूचना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

दो आरोपी गिरफ्तार, 30 पत्ते कैप्सूल बरामद

पुलिस जांच में संदिग्धों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई:

  • आकाश पोया (21 वर्ष) –  निवासी महारानी वार्ड, जगदलपुर

  • राड्रिक सोमा (42 वर्ष) – निवासी मदर टेरेसा वार्ड, जगदलपुर

इनके संयुक्त कब्जे वाले कैरी बैग की तलाशी में प्रतिबंधित नशीला कैप्सूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl के 30 पत्ते (240 कैप्सूल) बरामद हुए। आरोपियों के पास इन्हें रखने, परिवहन या बिक्री का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

NDPS एक्ट में मामला दर्ज, अदालत में पेशी

जब्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 21(B) NDPS एक्ट के तहत 31 मई 2026 को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड के लिए माननीय विशेष NDPS न्यायालय, जगदलपुर भेज दिया गया।

नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस का अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस नशे के सौदागरों और अपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी बोधघाट (निरीक्षक टामेश्वर चौहान) के नेतृत्व में पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टीम में शामिल अन्य अधिकारी और कर्मचारी:
उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग; सउनि दिनेश उसेंडी, इंदु शर्मा; प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, व्यास नारायण, डोलामनी भोई, लखेश्वर बघेल; तथा आरक्षक दीपक मिंज, राम ठाकुर, युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों, विपिन मिंज, परमानंद भोयर और संदीप राणा।

📰 अन्य संबंधित समाचार

⚡ बस्तर बस्तर के कर्मचारियों को बड़ी राहत: MD भीम सिंह कंवर ने त्वरित पदोन्नति के दिए निर्देश, 11 कर्मियों की लंबित सूची पर उठा पेंच

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के MD ने बस्तर संभाग के कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए HR को तत्काल आदेश जारी किए।

🌾 कृषि 134वीं 'मन की बात' में किसानों के साथ सीधा संवाद: बस्तर के KVK ने गांव छापर भानपुरी में किया सफल आयोजन

कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर ने प्रधानमंत्री मोदी के 134वें "मन की बात" कार्यक्रम के तहत किसानों के साथ संवाद किया। विशेषज्ञों ने हरित खाद और जैविक खेती की जानकारी दी।

💰 अपराध सोने के झुमके को गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपये गबन करने वाली महिला गिरफ्तार, बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता

कोतवाली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने प्रार्थी का सोने का झुमका तौल कराने के बहाने ले जाकर गिरवी रख दिया और करीब 1,50,000 रुपये का गबन कर लिया।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post