बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पनारापारा से महिला के कब्जे से 930 ग्राम गांजा जब्त, कीमत 49 हजार

नशे के खिलाफ बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पनारापारा से महिला तस्कर गिरफ्तार, 930 ग्राम गांजा जब्त

Bastar police mahila aaropita Nisha Nag 930 gram ganja seizure ke sath khadi
जगदलपुर कोतवाली पुलिस द्वारा पनारापारा से 930 ग्राम अवैध गांजा जब्त, आरोपीया पुलिस हिरासत में।
जगदलपुर, 24 मई 2026। बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जगदलपुर कोतवाली क्षेत्र के पनारापारा से एक महिला को अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपीया के कब्जे से करीबन 930 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 49,000 रुपये बताई जा रही है।


पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रही है नशे के खिलाफ मुहिम

पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस नशे तथा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ बस्तर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

कोतवाली पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

थाना कोतवाली जगदलपुर को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक महिला गांजा बिक्री करने हेतु ग्राहक के इंतजार में पनारापारा स्कूल के पीछे रानी के घर के पास खड़ी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। यहां से आरोपिता श्रीमती निशा नाग (18) को 930 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

जब्ती और गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में महिला पुलिस सहित एक विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम तुरंत सूचना स्थल पहुंची और घेराबंदी कर आरोपीया को दबोच लिया। पूछताछ में उसने गांजा बेचने की बात स्वीकार कर ली। आरोपीया के कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को NDPS एक्ट की धारा 20.b.ii.B के तहत विधिवत जप्त कर आरोपीया को दिनांक 23 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपीया को माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेज दिया गया है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

  • निरीक्षक: लीलाधर राठौर
  • उप निरीक्षक: अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर
  • सउनि: सतीश यादव, मीना यादव
  • प्र.आर.: विनोद चांदने
  • आरक्षक: रीना अनंत, पुनीता ठाकुर, रंग लाल खरे, वरुण बघेल, सोमालु, तोमन बघेल

🔴 यह कार्रवाई बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का एक और प्रमाण है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


रिपोर्ट: बस्तर संवाददाता | दिनांक: 23 मई 2026

📰 यह भी पढ़ें

📌 बस्तर में एनएसएस प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस: आपदा प्रबंधन, सोशल मीडिया और करियर निर्माण पर हुआ मंथन

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में एनएसएस ईटीआई प्रशिक्षण के दूसरे दिन आपदा प्रबंधन, सीजी डैशबोर्ड और स्वयंसेवकों के करियर निर्माण पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी।

📅 23 मई 2026 | जगदलपुर, बस्तर

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post