बस्तर में एनएसएस प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस: आपदा प्रबंधन, सोशल मीडिया और करियर निर्माण पर हुआ मंथन

सोशल मीडिया, अवार्ड और सीजी डैशबोर्ड बनाने की दी जानकारी

NSS ETI prashikshan karyakram mein diya gaya smriti chinh aur momento
बस्तर के शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित एनएसएस ईटीआई प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर वक्ताओं एवं अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
जगदलपुर, 24 मई 2026। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारियों के लिए आयोजित ईटीआई (ETI) प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर बस्तर के शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान मुख्य वक्ताओं ने आपदा प्रबंधन से लेकर डिजिटल प्लेटफार्मों के उपयोग तक कार्यक्रम अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन और संरक्षण पर दिया जोर
कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के डॉ. अविनाश यदु ने मुख्य वक्ता के रूप में ‘आपदा प्रबंधन एवं संरक्षण’ विषय पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक आपदा के समय सबसे आगे रहते हैं, इसलिए उनका प्रशिक्षण समय पर होना आवश्यक है।

सोशल मीडिया और सीजी डैशबोर्ड पर ट्रेनिंग
ऑनलाइन सत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सत्येंद्र साहू (छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कार्यरत) ने एनएसएस की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, अवार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया, सीजी डैशबोर्ड बनाने और कार्य एक्टिविटी के विषय पर प्रकाश डाला।

नियमित गतिविधि और करियर निर्माण पर मार्गदर्शन
जिला संगठक कोंडागांव डॉ. शशि भूषण कनौजे ने एनएसएस की नियमित गतिविधि एवं विशेष शिविर के बारे में बताया। वहीं डॉ. मौसमी विश्वास (जिला संगठक) ने स्वयंसेवकों के करियर निर्माण विषय पर कहा कि एनएसएस का अनुभव प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में मददगार होता है।

बस्तर टाइगर ग्रुप ने संभाला संचालन
कार्यक्रम का संचालन ईटीआई ट्रेनर ग्रुप एवं बस्तर टाइगर ग्रुप ने किया। इस टीम में रघुनंदन भू आर्य, शिव प्रसाद भू आर्य, प्रमोद कुमार मरावी, डॉ. सुमित, गजेंद्र कुमार, डॉ. आरके देवांगन, सुश्री रूपा यादव एवं सुश्री निहारिका शोरी ने अतिथियों का सम्मान एवं आभार प्रदर्शन किया।

विशेष बात: कार्यक्रम में डॉ. सजीवन कुमार (कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस) भी उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण बस्तर संभाग के लगभग 50 कार्यक्रम अधिकारियों के लिए संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post