एसपी शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में हुई कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त
![]() |
| थाना करपावड पुलिस ने ग्राम चिउरगाव में धारदार चाकू लेकर आमजन को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। |
करपावड। थाना करपावड क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिउरगाव में एक व्यक्ति द्वारा हाथ में धारदार चाकू लेकर आमजन को डराने-धमकाने की सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बस्तर पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई।
शुक्रवार को थाना करपावड को सूचना मिली कि ग्राम चिउरगाव निवासी संतोष कुमार मंडल हाथ में धारदार चाकू लेकर गांव में लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह ने तत्काल टीम गठित कर ग्राम चिउरगाव भेजा।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी संतोष मंडल को उसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त करते हुए 29 मई को ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष कुमार मंडल, 28 वर्ष, निवासी ग्राम चिउरगाव, थाना करपावड, जिला बस्तर है।
आरोपी के विरुद्ध थाना करपावड में अपराध आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी को 30 मई 2026 को जेल दाखिल कर दिया गया।
इस पूरी कार्यवाही में थाना करपावड से निरीक्षक शिवानंद सिंह, उप निरीक्षक हरिश्चंद्र निषाद, प्रधान आरक्षक रामनाथ भारती एवं घासीराम चंदेल तथा आरक्षक निरंजन महानदी व जयराम बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
