बालेंगा मुर्गा बाजार में खुड़खुड़ी जुआ पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 48 हजार रुपए नगद बरामद

एसपी शलभ कुमार सिन्हा, अति. एसपी माहेश्वर नाग के निर्देशन व एनएसपी सुमित कुमार धोत्रे के नेतृत्व में हुई कार्यवाही

बालेंगा मुर्गा बाजार में खुड़खुड़ी जुआ खेलते तीन आरोपी बस्तर पुलिस द्वारा गिरफ्तार, 48 हजार रुपए नगद बरामद
थाना बस्तर पुलिस ने ग्राम बालेंगा साप्ताहिक मुर्गा बाजार में खुड़खुड़ी नाम जुआ खेलते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
बस्तर। थाना बस्तर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बालेंगा में लगने वाले साप्ताहिक मुर्गा बाजार में रुपए-पैसों का दांव लगाकर खुड़खुड़ी नाम का जुआ खेलने की लगातार सूचना मिल रही थी। इसी शिकायत पर बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।

शुक्रवार को थाना बस्तर एवं साइबर क्राइम टीम जगदलपुर के साथ संयुक्त टीम बनाकर ग्राम बालेंगा साप्ताहिक मुर्गा बाजार स्थल के लिए रवाना किया गया। वहां पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन पुलिस पार्टी को देखकर जुआ खेल रहे अन्य व्यक्ति भाग गए। हालांकि पुलिस ने तीन व्यक्तियों को मौके से ही पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों में डमरू सेठिया (उम्र 38,  निवासी भोण्ड बड़ेपारा, थाना बस्तर), महेन्द्र बघेल उर्फ बिल्लू (उम्र 35, निवासी बस्तर भाटीपारा, थाना बस्तर) और खीरकुमार नाग (उम्र 32, निवासी एर्राकोट नयापारा, थाना परपा, जिला बस्तर) शामिल हैं।

आरोपियों के संयुक्त कब्जे से खुड़खुड़ी खिलाने की सामग्री एवं 48,150 रुपए नगद जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

इस पूरी कार्यवाही में थाना बस्तर से निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, उप निरीक्षक अरुण कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार मरावी (490), विनोद चांदले (523), धर्मेन्द्र कंवर (154), चोवादास गेंदले (1281), आरक्षक महेन्द्र कुमार पटेल (132), कृष्ण कुमार नेताम (801), मंहगु राम (1322), धनेश्वर यादव (469), अमर सिंह बेसरा (547), तरुण कुमार यादव (694), डी.एस.एफ. आरक्षक निरंजन वैध (4051) एवं सैनिक बजनाथ सोरी (81) का विशेष योगदान रहा।


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post