बस्तर पुलिस का बड़ा एक्शन: जगदलपुर में नशीले कैप्सूल के 2,400 नग ₹9.60 लाख के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जगदलपुर, 22 अप्रैल 2026। बस्तर पुलिस ने युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना बोधघाट क्षेत्र के गंगामुण्डा तालाब किनारे स्थित चौपाटी से पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl के 300 पत्ते (कुल 2,400 नग) बरामद किए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹9,60,000 रुपए आंकी गई है।दोनों आरोपी एक पंचर दुकान की आड़ में यह अवैध धंधा चला रहे थे। पुलिस ने मौके से नगदी 960 रुपए भी जब्त की है।
🚨 दो तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
राजेश यादव (उम्र 50, निवासी तेतर खूंटी, जगदलपुर)
मोनू गुप्ता (उम्र 26, निवासी गांधीनगर वार्ड, जगदलपुर)
दोनों को धारा 21(C) NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेज दिया गया है।
👮 पुलिस टीम को मिली सफलता
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में हुई।
मुख्य टीम:
निरीक्षक: टामेश्वर चौहान (थाना प्रभारी, बोधघाट)
उप निरीक्षक: ललित नेगी, लोकेश्वर नाग
प्रधान आरक्षक: अहिलेश नाग, पवन श्रीवास्तव
आरक्षक: युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की, अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों, विपिन मिंज, राम ठाकुर
📢 जीरो टॉलरेंस की नीति : शलभ कुमार सिन्हा
"बस्तर पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। युवाओं को नशे से बचाना हमारी प्राथमिकता है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।"
— शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, बस्तर
