Bastar News: कुम्हारवंड में NSS शिविर संपन्न, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक व रैली निकाल कर दिए ये संदेश

कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने कुम्हारवंड में चलाया जागरूकता अभियान, सात दिनों बाद शिविर का समापन

कुम्हारवंड गांव में निकाली गई NSS शिविर समापन में शामिल कृषि महाविद्यालय के छात्र।
शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने कुम्हारवंड में सात दिवसीय NSS शिविर का हुआ समापन।

जगदलपुर। शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुम्हारवंड (जगदलपुर) के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्रों द्वारा ग्राम पंचायत कुम्हारवंड में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का गुरुवार, 12 मार्च 2026 को भव्य समापन हुआ। इस शिविर में छात्रों ने गांव में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जनजागरूकता अभियान चलाकर सराहनीय कार्य किया।

बीते सात दिनों के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के बीच जाकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। छात्रों ने स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने रैलियां निकालीं और नारे लिखकर लोगों को सजग रहने का संदेश दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया संदेश:
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। गीत, कविता, नृत्य, भाषण और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा छात्रों ने प्राथमिक शाला का भ्रमण कर बच्चों के साथ खेल गतिविधियां कीं और उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि रहे ग्राम सचिव:
शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कुम्हारवंड के ग्राम सचिव ललित पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों द्वारा किए गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से गांव का सीधा विकास होता है और उन्होंने भविष्य में भी कुम्हारवंड में इस तरह के आयोजन कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. तेजपाल चंद्राकर ने भी छात्रों के सामाजिक सरोकारों की सराहना की। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को उनके उत्साहवर्धक कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इनकी रही उपस्थिति:
इस अवसर पर महाविद्यालय के दोनों NSS अधिकारी डॉ. आर. आर. कंवर (बालक इकाई) एवं डॉ. सोनाली कर (बालिका इकाई) ने छात्रों को शिविर के सफल आयोजन के लिए विशेष रूप से बधाई दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पद्माक्षी ठाकुर (उद्यानिकी विभाग) तथा श्री एम. बी. तिवारी (ए एन ओ) भी उपस्थित रहे।

📰 यह भी पढ़ें: किसानों से जुड़ी बड़ी खबर

👨‍🌾

PM किसान 22वीं किश्त: बस्तर में हुआ सीधा प्रसारण, किसानों को दिए गए खास टिप्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से 18,640 करोड़ रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए। जानिए कैसे कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post