अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026: बस्तर और बचेली में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया महिला सशक्तिकरण का पर्व
कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर ने ग्राम छापरभानपुरी में मनाया महिला दिवस
![]() |
| ग्राम छापरभानपुरी में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं और वैज्ञानिक। |
बस्तर। कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर द्वारा 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम छापरभानपुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संतोष नाग ने महिलाओं को बधाई देते हुए कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
छापरभानपुरी 01 की सरपंच श्रीमती धनई मौर्य ने ग्राम की सभी उपस्थित महिलाओं को बधाई देने के साथ-साथ मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ग्राम छापरभानपुरी 02 की सरपंच श्रीमती दशमी कश्यप ने कहा कि ग्राम से लेकर शहरों तक सभी गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें रस्साकशी, नींबू दौड़, कुर्सी दौड़ शामिल रहे। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेटटा, डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. सुन्ना दीप्ति, ग्राम के उप सरपंच बोदाराम कश्यप, बुदरू बघेल, पूर्व सरपंच जीवनाथ मौर्य एवं 36 महिलाएं उपस्थित थीं।
NHRCCB ने चिकित्सा महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
![]() |
| चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए NHRCCB द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित |
जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर NHRCCB (बस्तर संभाग) द्वारा स्वर्गीय बलीराम कश्यप शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, डिमरापाल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में अस्पताल की उन महिला शक्ति को सम्मानित किया गया जो दिन-रात निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में जुटी रहती हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिला सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में शामिल:
दुलमत साहू (नर्स)
नेहा कवर्ना (नर्स)
उर्मिला (वार्ड आया)
हेमबती (वार्ड आया)
अलिसिबा बेसरा (सिक्योरिटी गार्ड)
कनिका बिस्वास (सिक्योरिटी गार्ड)
संबती ध्रुव (क्लीनर)
कार्यक्रम अस्पताल के इंचार्ज महेश सर की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। संस्था के पदाधिकारियों में जगमोहन सोनी (संभागीय अध्यक्ष), प्रेमदास मानिकपुरी (संभागीय उपाध्यक्ष), योगेंद्र कश्यप (संभागीय सचिव) सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बचेली में उत्कल समाज ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
![]() |
| बचेली उत्कल समाज द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। |
बचेली। पुराना मार्केट वार्ड क्रमांक 7 में उत्कल समाज के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश प्रतिमा और शिवलिंग के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम में महिलाओं ने महिला दिवस के महत्व और समाज में उनकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए। महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों पर चर्चा हुई।
समारोह में बुजुर्ग महिलाओं का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर समाज में उनके योगदान की सराहना की गई।
इसके बाद महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आयोजकों ने इसे बेहद आकर्षक और यादगार कार्यक्रम बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रीना दुर्गा, सुमनी सोनानी, प्रियंका बिहारी, पार्वती दुर्गा, पुष्पा यादव, गीतांजली यादव, जयंती, लक्ष्मी सागर, संगीता, ईश्वरी बिहारी, महेश्वरी नाग, त्रिपुरा, सरस नाग, गौरी, सुमन कुम्हार, गीता दुर्गा, सरोजनी, कुसुम बाग सहित अन्य महिलाओं की प्रमुख भूमिका रही।
संबंधित समाचार
[कंगोली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दीप प्रज्वलन और सम्मान समारोह] (https://www.samagravishwa.com/2026/03/antar-rashtriya-mahila-diwas-diwali-kangoli-deep-prajwalan-2026.html)


