दलपत सागर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की अपार भीड़, देखें वीडियो

महाशिवरात्रि 2026: जगदलपुर के दलपत सागर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नावों में सवार होकर मंदिर पहुंचे भक्त

दलपत सागर झील में नावों पर सवार होकर शिव मंदिर जाते श्रद्धालु, महाशिवरात्रि 2026 जगदलपुर

जगदलपुर। रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बस्तर संभाग के सभी जिलों में स्थित देवालयों में यह पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। भक्तों ने दूध, शहद, दही, घी, बेलपत्र और धतूरे से भगवान शिव का अभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

दलपत सागर के बीचों-बीच स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

जगदलपुर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। दरअसल, यह मंदिर साल में केवल एक बार महाशिवरात्रि के दिन ही खोला जाता है, जिससे इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

नावों के जरिए मंदिर पहुंचे भक्त

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक दलपत सागर के मध्य एक द्वीप पर यह प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए भक्तों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही नावों में सवार होकर भक्त मंदिर पहुंचने के लिए कतारबद्ध नजर आए।

कुछ भक्त पारंपरिक चप्पू नाव में तो कुछ मोटर बोट के जरिए मंदिर तक पहुंचे। झील के किनारे और घाटों पर नावों की लंबी कतारें और भक्तों की भारी भीड़ देखते ही बन रही थी। बीते कुछ सालों से मंदिर तक जाने के लिए मोटर बोट का उपयोग किया जा रहा है। 

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन द्वारा लाइफ जैकेट की व्यवस्था की गई थी। वहीं पुलिस बल भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। दोपहर होते-होते हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस द्वीप पर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच चुके थे।

इन मंदिरों में भी उमड़ी भीड़

जगदलपुर के करंजी गांव स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि 2026 पर शिवलिंग के समक्ष पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु
करंजी स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग के समक्ष पूजा करते श्रद्धालु।

जगदलपुर के सीताराम शिवालयशंकर देवालयश्री राम मंदिर स्थित देवालय सहित विभिन्न मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। वहीं जिला मुख्यालय से करीब दस किमी दूर स्थित ग्राम करंजी स्थित शिव मंदिर और धरमपुरा मार्ग स्थित झाड़ेश्वर बाबा शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। चित्रकोट रोड से जाते हुए करंजी स्थित शिव मंदिर की भव्यता साफ नजर आती है।

पूजा सामग्री की दुकानें रहीं गुलजार

सभी देवालयों के बाहर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा सामग्री विक्रय के लिए आए दुकानदारों की रौनक देखते ही बन रही थी। नारियल, बेलपत्र, धतुरा, पुष्प, अगरबत्ती और रेडीमेड दीपकों की खूब बिक्री हुई।


VIDEO: दलपत सागर में नावों का हुजूम, देखें भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि के अवसर पर दलपत सागर तालाब में उमड़ी भक्तों की भीड़ और नावों के हुजूम का नज़ारा आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं:

👉 दलपत सागर में नावों का हुजूम देखने के लिए यहां क्लिक करें

या सीधे YouTube पर देखें:
https://www.youtube.com/watch?v=5XVqyZKTm7w

इस वीडियो में आप देख सकते हैं:

  • दलपत सागर झील में नावों की लंबी कतारें

  • मोटर बोट और चप्पू नाव में सवार होकर मंदिर जाते भक्त

  • झील के किनारे उमड़ी भारी भीड़

संबंधित यह भी पढ़ें:

📰 कालीपुर में गूँजी नारी शक्ति की हुंकार: एनएसएस शिविर बना परिवर्तन का मंच 15 फरवरी 2026 | समग्र विश्व

👉 जगदलपुर के कालीपुर में एनएसएस शिविर के दौरान आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की पूरी कहानी और एसडीएम जागेश्वरी गवड़े के प्रेरक विचार पढ़ने के लिए ऊपर लिंक पर क्लिक करें।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post