मेरी आवाज मेरी पहचान का सातवां वार्षिक उत्सव संपन्न, स्थानीय कलाकारों ने मोहा दिल

मेरी आवाज़ मेरी पहचान" ग्रुप के सातवें वार्षिक उत्सव में बजा संगीत का रंग, स्थानीय कलाकारों को मिला सम्मान

"मेरी आवाज़ मेरी पहचान संगीत समूह के सातवें वार्षिक उत्सव में शामिल सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सदस्यों की समूह तस्वीर।"

जगदलपुर। जगदलपुर के स्थानीय संगीत समूह "मेरी आवाज़ मेरी पहचान" का सातवां वार्षिक उत्सव रोटरी हॉल में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी और नगर निगम के अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजन से हुई। आभा सामदेकर द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिसके बाद आशा सोनी ने भजन सुनाया। समूह के शीर्षक गीत को आर.पी. पॉल और आभा सामदेकर ने मिलकर प्रस्तुत किया।

उत्सव का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवा कलाकारों को एक मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। इस मौके पर नए, पुराने और शास्त्रीय रागों पर आधारित गीतों की कई सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान जनवरी माह में जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों नरेश संकट, राजीव नारंग और कमल झज्ज को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए फिल्म "माटी" के कहानीकार संपत झा, निर्माता अविनाश प्रसाद, संगीतकार अनामिका झा, वरिष्ठ उद्घोषक एम.ए. रहीम और अफजल अली को भी सम्मानित किया गया। सवेरा ग्रुप के जितेंद्र अहलूवालिया और कमलेश पांडे को विशेष सहयोग के लिए सम्मान मिला।

संगीत की इस शाम में संगीता सिंह, भास्कर पांडे, बिट्टू, जी.वी.एस. राव, अभय सामदेकर, आभा सामदेकर, दीपलता उइके, एम.बी. मंजूषा, आशा सोनी, एल.पी. सोनी, नरेश संकट, डॉ. ज्योति लागू, संग्राम सिंह राणा, आर.पी. पॉल और रूपाली पॉल समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ग्रुप सदस्य मंजू पॉल और ममता सिंह राणा ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ग्रुप के अध्यक्ष आर.पी. पॉल ने अपने संबोधन में कहा कि समूह का उद्देश्य केवल गायन नहीं, बल्कि सीखना, सिखाना और अपनी प्रतिभा को लगातार निखारना है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अभय सामदेकर और कमल झज्ज ने किया।

इस अवसर पर दीप्ति पांडे, शकुंतला कश्यप और सुरेश गुप्ता भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post