AMNS Advertisement

बस्तर में विनोबा शिक्षण उत्सव: दरभा ब्लॉक को मिला प्रथम स्थान

बस्तर में नौवां 'विनोबा शिक्षण उत्सव' का भव्य आयोजन, शिक्षकों को मिला सम्मान

HSBC India और ओपन लिंक्स फाउंडेशन के सहयोग से, 60+ शिक्षक हुए सम्मानित

📅 तिथि: 23 जनवरी 2026 | 📍 स्थान: बिनाका हेरिटेज बस्तर, जगदलपुर | 📊 श्रेणी: शिक्षा समाचार

दरभा ब्लॉक के शिक्षा विभाग के अधिकारी विनोबा शिक्षण उत्सव में प्रथम स्थान का सम्मान प्राप्त करते हुए

बस्तर/जगदलपुर। बस्तर जैसे दूर-दराज़ और चुनौतीपूर्ण ज़िले में शिक्षक वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। कई बार वे अपने निजी संसाधनों और निजी समय का उपयोग करते हुए बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाते हैं। ऐसे समर्पित प्रयासों को पहचान और सम्मान मिलना बेहद ज़रूरी है। इस भव्य शिक्षण उत्सव के माध्यम से शिक्षकों के कार्य को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बस्तर ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने सराहना की। बिनाका हेरिटेज बस्तर में आयोजित नौवां 'विनोबा शिक्षण उत्सव' को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और नेतृत्व को सशक्त करने के उद्देश्य से ज़िला शिक्षा विभाग, HSBC India और ओपन लिंक्स फाउंडेशन (OLF) के सहयोग से एक दिवसीय शिक्षण उत्सव का आयोजन किया गया।

बस्तर जिले के सात विकासखंडों के शिक्षक और अधिकारी विनोबा शिक्षण उत्सव में सामूहिक फोटो

कार्यक्रम के दौरान श्री जैन ने सम्मानित होने वाले सभी शिक्षकों और अधिकारियों को बधाई दी, साथ ही उन शिक्षकों को भी शुभकामनाएँ दीं जिन्हें इस शिक्षण उत्सव में भाग लेने के लिए चुना गया था।

"यदि शिक्षक और प्रशासन इस मंच का उपयोग ज्ञान साझा करने, एक-दूसरे से सीखने और ऐसे मॉडल विकसित करने के लिए करें, जिन्हें अन्य ज़िलों और राज्यों में भी दोहराया जा सके, तो ऐसे आयोजन को शत-प्रतिशत सफल कहा जा सकता है।"
- प्रतीक जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बस्तर जिला पंचायत

इस अवसर पर, जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर बघेल, ज़िला मिशन समन्वयक अशोक पांडे, सहायक कलेक्टर बिपिन दुबे, सात विकासखंडों के शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, क्लस्टर अकादमिक समन्वयक तथा ज़िले के 60 से अधिक शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

'मॉर्निंग असेंबली' पर विशेष पैनल चर्चा

कार्यक्रम के दौरान 'मॉर्निंग असेंबली' विषय पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसका संचालन ओपन लिंक्स फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर अज़हर शेख ने किया। पैनल में ज़िला शिक्षा अधिकारी बी. आर. बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती देवांगन, क्लस्टर अकादमिक समन्वयक अमित अवस्थी तथा शिक्षक डोमेंद्र गंगबेर शामिल रहे।

चर्चा के दौरान शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों के अनुभव साझा करते हुए कई प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किए। प्रार्थना सभा बच्चों का अपना मंच है, जहाँ वे कम झिझक के साथ अपनी बात रख सकते हैं। बहुभाषी बस्तर जैसे ज़िले में यदि बच्चों को अपनी मातृभाषा में बोलने और सीखने का अवसर दिया जाए, तो वे अधिक सहज महसूस करते हैं। रचनात्मक उपयोग करते हुए बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

शिक्षकों को मिला विशेष सम्मान

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, संकुल समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और शैक्षणिक नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेल, कविताएँ, मनोरंजक गतिविधियाँ और सामूहिक भोजन ने पूरे आयोजन को जीवंत और ऊर्जावान बना दिया।

कई शिक्षकों ने कहा कि 'शिक्षण उत्सव' लंबे समय बाद ऐसा मंच है, जहाँ उन्हें वास्तव में सम्मानित, शिक्षकीय पेशे के प्रति उनके विश्वास और गर्व को और मजबूत किया है।

📊 विनोबा पहल: राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव

आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के रूप में संचालित 'विनोबा' पहल आज महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश में विस्तारित हो चुकी है। अब तक यह कार्यक्रम 60,245 विद्यालयों तक पहुँच बनाते हुए लगभग 1,96,478 शिक्षकों और 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ पहुँचा चुका है।

ओपन लिंक्स फाउंडेशन इस पहल के माध्यम से शिक्षा विभागों के साथ मिलकर तकनीक और व्यवहार विज्ञान के सहारे शिक्षकों को सशक्त बनाने और शिक्षा व्यवस्था में दीर्घकालिक, प्रणालीगत सुधार लाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है, जहाँ हर पहल का केंद्र बिंदु है—Children First।

टैग्स: विनोबा शिक्षण उत्सव, बस्तर शिक्षा, शिक्षक सम्मान, HSBC India, ओपन लिंक्स फाउंडेशन, बस्तर समाचार, छत्तीसगढ़ शिक्षा, जगदलपुर

© 2026 समग्रविश्व न्यूज पोर्टल। सर्वाधिकार सुरक्षित।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post