AMNS Advertisement

कन्द फसल प्रशिक्षण और किसान दिवस: जगदलपुर-बस्तर में किसानों को मिले उन्नत बीज व तकनीक | Kisaan News

कन्द फसल प्रशिक्षण से आदिवासी किसानों को मिला बढ़ावा, कृषि विज्ञान केंद्र में भी मनाया किसान दिवस

जगदलपुर के जैडएआरएस केंद्र में किसानों को कन्दीय फसलों की उन्नत किस्में दिखाती हुई डॉ. पद्माक्षी ठाकुर।
जगदलपुर परिक्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र (जैडएआरएस), कुम्हरावंड, जगदलपुर में अखिल भारतीय समन्वित कन्द फसल अनुसंधान परियोजना द्वारा एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण आदिवासी उपयोजना के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें ग्राम कलेपाल, जामावाड़ा एवं बुरंगपाल के 30 से अधिक किसानों ने भाग लेकर कन्दीय फसलों की उन्नत तकनीकों की जानकारी हासिल की।

विशेषज्ञों ने दी उन्नत तकनीक की जानकारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. ठाकुर, सह-संचालक अनुसंधान, आरआरएस जगदलपुर ने किसानों को खरपतवार प्रबंधन पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए और आय बढ़ाने के लिए कन्द वर्गीय फसलों (रूट एंड ट्यूबर क्रॉप्स) को अपनाने का आह्वान किया।

परियोजना प्रभारी डॉ. पद्माक्षी ठाकुर ने किसानों को खेत का भ्रमण करवाकर विभिन्न कन्दीय फसलों की उत्पादन तकनीक एवं किस्मों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उन्नत खेती अपनाने की सलाह देते हुए तीखुर (एरोरूट) के प्रसंस्करण का लाइव प्रदर्शन भी किया, जिससे किसानों को मूल्य संवर्धन का तरीका सीखने को मिला।

बीमारी और कीट प्रबंधन पर हुई चर्चा

कृषि वैज्ञानिकों डॉ. एन. सी. मंडावी, डॉ. प्रहलाद नेताम एवं डॉ. पंकज भार्गव ने किसानों को कन्द फसलों में लगने वाले प्रमुख रोगों एवं कीटों की पहचान करना और उनके जैविक व रासायनिक नियंत्रण के उपाय सिखाए। इससे किसानों को फसल सुरक्षा के व्यावहारिक तरीके समझ आए।

प्रशिक्षण के बाद किसानों को मिला यह सामग्री

प्रशिक्षण के समापन पर लाभार्थी किसानों को शकरकंद के तना कलम, सब्जी बीज एवं प्लास्टिक घमेले का वितरण किया गया, ताकि वे अपने खेतों में तुरंत प्रायोगिक तौर पर सीखी गई तकनीक को आजमा सकें।

कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर में भी मनाया किसान दिवस

कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर में आयोजित किसान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि गोंचू मौर्य और किसान।

इसी दिन कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बस्तर में भी देश के पांचवें प्रधानमंत्री माननीय चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष का थीम "किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास, नई तकनीक और सतत खेती" रहा।

मुख्य अतिथि एवं प्रगतिशील किसान गोंचू मौर्य ने अपने मक्का की उन्नत खेती के अनुभव साझा किए। केंद्र के प्रमुख डॉ. संतोष नाग ने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में टमाटर की उन्नत किस्म 'साहो' एवं बैंगन की किस्म 'वीएनआर-212' के पौधे वितरित किए गए। ग्राम टेकामेटा, कोकापाल, बड़ेचकवा, टाकरागुड़ा आदि गांवों के 52 से अधिक किसानों और कृषि विशेषज्ञों ने इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कन्द फसल प्रशिक्षण में डॉ. चेतना खांडेकर, डॉ. खेमलता ठाकुर, डॉ. विनिता पाण्डेय, डॉ. रेशमा कौशल, सोमा बंछोर व ऋचा धुरंधर ने सहयोग दिया। वहीं, किसान दिवस के आयोजन में केवीके बस्तर के वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेटटा, डॉ. राहुल साहु, दुष्यंत पाण्डेय, श्रीमती श्वेता मण्डल, इंजी. कमल ध्रुव, दिनेश ध्रुव सहित प्रगतिशील किसान डॉ. कमल किशोर कश्यप एवं युवा किसान अनंत नाग मौजूद रहे।

ये आयोजन जिले के किसानों को नवीनतम कृषि ज्ञान से लैस करने और सतत कृषि विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

👉 स्वच्छता अभियान से जुड़े घर और ऑफिस की सफाई के लिए यह फ्लोर क्लीनिंग मॉप Amazon पर उपलब्ध है।

👉 पशुपालकों के लिए उपयोगी डैरी फार्मिंग किट और सामग्री अब अमेज़न पर सस्ती कीमत में उपलब्ध है।

👉 मोबाइल को कहीं भी चार्ज रखने के लिए यह पावर बैंक Amazon पर किफायती दाम में उपलब्ध है।

🩺 हर घर में जरूरी – First Aid Box

छोटे-मोटे कट, खरोंच या जलने जैसी स्थिति में First Aid Box सबसे बड़ा सहारा होता है। अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए इसे घर में ज़रूर रखें। अभी Amazon पर उपलब्ध बेहतरीन Hansaplast First Aid Box देखें।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post