ISSN: 3139-9959 (Online)

मीडिया ट्रेड छात्राओं का प्रिंटिंग प्रेस भ्रमण: व्यावहारिक ज्ञान की मिली जानकारी | Govt Girls School

व्यावहारिक ज्ञान की छाप: मीडिया ट्रेड की छात्राओं ने प्रिंटिंग प्रेस का औद्योगिक भ्रमण किया

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने समाचार निर्माण से छपाई तक की प्रक्रिया का किया प्रत्यक्ष अवलोकन

कन्या क्रमांक दो की छात्राओं ने औद्योगिक भ्रमण किया। एक स्थानीय समाचार पत्र के कार्यालय और प्रिंट यूनिट में जाकर वहां की बारीकियां सीखी।
एक समाचार पत्र के प्रिंटिंग प्रेस में भ्रमण के दौरान कन्या क्रमांक दो की छात्राएं व ट्रेनर।
जगदलपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के "मीडिया एंड एंटरटेनमेंट" ट्रेड की कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं के लिए एक ज्ञानवर्धक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के तहत छात्राओं को प्रेस प्रिंटिंग ले जाया गया, जहाँ उन्होंने प्रिंट मीडिया की दुनिया की बारीकियों को करीब से समझा।

भ्रमण का प्रमुख उद्देश्य छात्राओं को पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़ाकर प्रिंट मीडिया, समाचार संपादन, लेआउट डिज़ाइन, प्रूफ रीडिंग, प्लेट निर्माण और आधुनिक प्रिंटिंग तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। छात्राओं ने एक समाचार पत्र के पन्ने की यात्रा – संपादन कक्ष से लेकर छपाई मशीन तक – को अपनी आँखों से देखा और समझा।

प्रेस के विशेषज्ञों ने विभिन्न मशीनों के संचालन, तकनीकी पहलुओं और उद्योग की चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न पूछकर अपने तकनीकी ज्ञान और समझ को गहरा किया।

प्रिंटिंग प्रेस में समाचार पत्र छापने की प्रक्रिया से एमएलबी 2 की छात्राएं रूबरू हुंई।
समाचार पत्र के छपाई की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करती एमएलबी 2 की  छात्राएं।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण छात्राओं के कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह अनुभव छात्राओं को भविष्य के करियर विकल्पों को चुनने में मददगार साबित होगा।

यह भ्रमण व्यावसायिक प्रशिक्षक श्रीमती पूजा वैष्णव झा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। उनका कहना था कि औद्योगिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं की रुचि बढ़ाना और उन्हें ट्रेड से संबंधित व्यवहारिक अनुभव देना है, जो उनके भविष्य निर्माण में एक मजबूत आधार प्रदान करेगा।

इस शैक्षणिक यात्रा से छात्राओं ने न केवल प्रिंट मीडिया के कामकाज को समझा, बल्कि मीडिया उद्योग में संभावनाओं का भी अंदाजा लगाया। यह कदम छात्राओं के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर उतारने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।

🎯 विशेष ऑफर

एवोकाडो एक्सट्रैक्ट्स रोल-ऑन - अंडरआर्म्स के लिए प्राकृतिक समाधान

अमेज़न पर देखें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }