AMNS Advertisement

एक राष्ट्र-एक चुनाव: दंतेवाड़ा महाविद्यालय में विधायक चैतराम अटामी और संतोष गुप्ता ने छात्रों से की चर्चा | Danterwada News

दंतेवाड़ा में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' विषय पर छात्र संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान

शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चितालंका मेें आयोजित  कार्यक्रम में मौजूद अतिथि और छात्र

दंतेवाड़ा। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितालंका में “एक राष्ट्र – एक चुनाव” विषय पर छात्र–छात्राओं के साथ संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।

विधायक चैतराम अटामी ने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक राष्ट्र–एक चुनाव के विचार का मकसद बार-बार होने वाले चुनावों की जटिलता, विशाल खर्च और समय की बचत करना है। अलग-अलग चुनावों में प्रशासनिक तंत्र विकास कार्यों से हट जाता है। छत्तीसगढ़ में निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ कराना इस दिशा में पहली सार्थक पहल है।

जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा: इस प्रस्ताव से जनता से लेकर सरकारी तंत्र तक सभी को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सुधार कर देश को नई दिशा दी है। इस चुनाव सुधार से बचे संसाधन राष्ट्र निर्माण में लगेंगे और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी।

जिला संयोजक राहुल असरानी ने कहा: यह राष्ट्रहित में उठाया गया कदम है। लगातार चुनाव और आचार संहिता से विकास कार्य ठप रहते हैं, जिसकी कीमत आम आदमी को चुकानी पड़ती है। 1967 तक देश में एक साथ चुनाव होते थे। इसे दोबारा लागू करने से सुरक्षा, संसाधन और बजट की भारी बचत होगी।

इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिंटू उईके, मुकेश शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा पायल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, मंडल महामंत्री गीदम लोकेन्द्र ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष दंतेवाड़ा लक्ष्मी यादव, पार्षद विनोद साहू, राजेश बोरबन, रवि भदौरिया, भूपेंद्र निर्मलकर, मंडल कोषाध्यक्ष गौतम भाठी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री निखिल नाग, शिव प्रताप, गौरव भवानी, मनीष देवांगन, डिवीन थामस, मणि, सहित भाजपा जिला, मंडल एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि, महाविद्यालय के शिक्षकगण तथा सैकड़ों छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन राजेंद्र ठाकुर ने किया।

यह ख़बर आपको कैसी लगी? नीचे कमेंट करके बताएं। ऐसी ही और स्थानीय ख़बरों के लिए 'फॉलो' बटन दबाएं और नोटिफ़िकेशन पाएं।

👉 मोबाइल को कहीं भी चार्ज रखने के लिए यह पावर बैंक Amazon पर किफायती दाम में उपलब्ध है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post