जगदलपुर में लगातार बारिश से जलभराव की समस्या – महापौर ने क्षेत्रों का किया निरीक्षण

जगदलपुर में लगातार बारिश से जलभराव की समस्या – महापौर ने क्षेत्रों का किया निरीक्षण

मानसून की भारी बारिश से जगदलपुर त्रस्त, नगर निगम ने किए त्वरित उपाय

जगदलपुर महापौर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण के साथ त्वरित कार्रवाई की।
बुधवार को महापौर संजय पांडेय के द्वारा जलभराव प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद त्वरित कार्रवाई करवाई गई। MIC सदस्य, पार्षदों के साथ निगम कर्मचारी उनके साथ मौजूद रहे।
जगदलपुर। इस वर्ष मानसून ने जून माह में ही दस्तक दे दी थी, और पिछले 2-3 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो रहा हैं। शहर की सीमावर्ती और ढलान वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, साथ ही कुछ प्रमुख स्थानों पर भी पानी भरने की समस्या बनी है।

बुधवार को महापौर संजय पांडेय ने MIC सदस्यों और पार्षदों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जलभराव और सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

प्रभावित क्षेत्रों का हुआ निरीक्षण

महापौर ने नगर निगम अधिकारियों के साथ निम्नलिखित वार्डों का दौरा किया:

  • दलपत सागर वार्ड (गायत्री नगर)

  • शहीद पार्क के समीप

  • चंद्रशेखर आजाद वार्ड

  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड

  • सनसिटी

  • प्रताप देव वार्ड

गायत्री नगर की दशकों पुरानी समस्या पर चर्चा

महापौर संजय पांडेय ने बताया कि गायत्री नगर में जलभराव की समस्या कई वर्षों से चली आ रही है। इसके समाधान के लिए नाली निर्माण के लिए आम सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सकता है।

त्वरित कार्रवाई से कुछ क्षेत्रों में सुधार

  • शहीद पार्क के पास जलभराव की स्थिति को JCB की मदद से ठीक किया गया।

  • निर्मल विद्यालय के सामने भी जलभराव की समस्या का शीघ्र निवारण किया गया।

स्थायी समाधान की आवश्यकता

जगदलपुर में न केवल मानसून बल्कि गर्मियों में आने वाले अंधड़ और बेमौसम बारिश के कारण भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। गायत्री नगर, अनुपमा चौक, पनामा चौक, शहीद पार्क और मूर्तिलाइन जैसे क्षेत्रों में हर साल यह समस्या देखी जाती है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि इन क्षेत्रों में जलभराव रोकने के लिए स्थायी समाधान किया जाए।

निरीक्षण में शामिल प्रमुख लोग

  • MIC सदस्य: निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा

  • पार्षद: नरसिंह राव, हरीश पारेख, उर्मिला यादव, कुबेर देवांगन, लोकेश चौधरी

  • नगर निगम अधिकारी: आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, हेमंत श्रीवास, शक्ति वेल, दामोदर

 

basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post