नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल व पार्षदों नें अधिशासी निदेशक NMDC से मुलाकात कर रखी मांग

नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल पार्षदों नें अधिशासी निदेशक NMDC से मुलाकात कर रखी मांग

नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल व पार्षदों नें अधिशासी निदेशक NMDC से मुलाकात कर रखी मांग

बचेली। नगरपालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, लोकनिर्माण विभाग के पार्षद हरीश शर्मा, सफाई एवं स्वास्थ्य विभाग के पार्षद धन सिंह नाग नें NMDC बचेली परियोजना प्रमुख बी वेंकटसरलू से भेंट कर विकास कार्य में सहयोग की मांग की।

नगर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं पर चर्चा कर नगर को स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए NMDC और पालिका के सामंजस्य से कार्य करने पर बात हुई। परियोजना प्रमुख नें कहां कि नगर के विकास में NMDC सदैव सहयोग करत रह हैं। सभी मांगे जनहित के लिए आवश्यक हैं। शीघ्र कार्य करवाने का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया 

नगरपालिका परिषद बड़े बचेली के अन्तर्गत आम नागरिकों की मूलभूत सूविधा जैसे पेयजल, आवागमन, बाजार व्यवस्था एवं डोर टू डोर नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्य करवाने की मांग रखी। पालिका पदाधिकारी व पार्षदों द्वारा वार्ड क्र. 01 से 10 एवं 16, 17 में 12 नग बोरवेल खनन, हेण्डपम्प व पावर पम्प स्थापना।  वार्ड क्र.11, 12, 13, 14 15 में बोरवेल खनन, पाइप लन विस्तार एवं प्युरीफाइड वाटर प्लांट की स्थापना। वार्ड क्र. 16 जोगापारा में NMDC पाइप लाइन से जल आपूर्ति हेतु कनेक्शन प्रदान करना। NMDC मार्कट क्षेत्र में डामरीकरणशिवमंदिर रोड़ में अपोलो अस्पताल से रेल्वे चौक तक डामरीकरण। NMDC मार्केट में अव्यवस्थित तीरपाल के स्थान पर पक्क शेड का निर्माण। एक शव वाहन एवं एम्बुलेंस। डोर-टू-डोर कचरा संरक्षण के लिए डस्टबीन (5 लीटर क्षमता) उपरोक्त प्रस्ताव अनुसार NMDC परिक्षेत्र विकास निधि अंतर्गत कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने की मांग रखी गई।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post