वेदवती कश्यप निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बलदेव मांडवी
भाजपा कार्यालय में हुई आतिशबाजी, दंतेश्वरी मंदिर पहुँच कर की पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की कुशल नेतृत्व की जीत : रजनीश सिंह
जगदलपुर। बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। यहां से श्रीमती वेदवती कश्यप निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं हैं। वहीं बलदेव मंडावी उपध्यक्ष चुने गए हैं। श्रीमती कश्यप पूर्व सांसद दिनेश कश्यप की धर्मपत्नी व वनमंत्री केदार कश्यप की भाभी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र पीठासीन अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने प्रदान किया।
बुधवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के
सबसे बड़े जिला पंचायत के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। श्रीमती वेदवती दूसरी
बार चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी है। उपाध्यक्ष के रूप में भाजपा समर्थित
बलदेव मांडवी एवं निर्दलीय प्रत्याशी वनवासी मौर्य की बीच चुनाव हुए जिसमें बलदेव
मांडवी को 09 एवं वनवासी मौर्य को 05 मत
प्राप्त हुए। जीत के बाद वे सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचकर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह से मार्गदर्शन प्राप्त किया। दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।
भाजपा संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने मतदाताओं
का आभार मानते कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की
रीति नीति की जीत है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन एवं प्रदेश अध्यक्ष
किरण सिंह देव की कुशल नेतृत्व की जीत है।
बस्तर जिला पंचायत की कुल 15 सीटों में से 10 पर
भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की
थी। इसके अलावा दो कांग्रेसी और तीन निर्दलीय जीतकर आए थे। इस तरह श्रीमती वेदवती
कश्यप निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं।
दंतेवाड़ा में भाजपा के नंदलाल मुड़ामी बने अध्यक्ष
दंतेवाड़ा जिले में नंदलाल मुड़ामी को जिला पंचायत
अध्यक्ष की कमान मिली है। यहां जिला पंचायत की कुल 10 सीट हैं जिसमें से 5 पर बीजेपी
समर्थन वाले प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। 3 कांग्रेस व दो निर्दलीय जीते थे।
बुधवार को हुए चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को 5-5 वोट मिलने के कारण टाय हो गया।
पर्ची निकालकर निर्णय लिया गया जिसमें भाजपा के नंदलाल मुड़ामी अध्यक्ष चुने गए।