गोद ग्राम डोगाम में पशुधन जनगणना के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन
जगदलपुर। ग्राम पंचायत-जाटम के अंतर्गत आने वाले गोद ग्राम डोगाम में ग्रामीणों को पशुधन जनगणना के प्रति ग्रामीण पशुपालकों, किसानों तथा गांव के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वेटनरी पॉलिटेक्निक, जगदलपुर द्वारा अंगीकृत गोद ग्राम डोगाम में पशुधन जनगणना 2024 के उपलक्ष्य में एक दिवसीय पशुधन जनगणना के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के अंर्तगत वेटनरी पॉलिटेक्निक, जगदलपुर के संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा गांव के विभिन्न वार्डो में पशुधन जनगणना के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया और लीफलेट (पत्रक) का वितरण डोगाम ग्राम के ग्रामीण पशुपालकों, किसानों तथा गांव के लोगों को किया गया । इस जागरूकता रैली के अवसर पर डोगाम ग्राम के सरपंच बसंती मंडावी और ग्राम सदस्य हरिराम मंडावी उपस्थित थे। डॉ. राजेश सुधाकर वाकचौरे, सहायक प्राध्यापक, वेटनरी पॉलिटेक्निक, जगदलपुर ने बताया कि 21 वीं पशुधन जनगणना हर पांच साल में आयोजित की जाती है। इस जनगणना में पालतु पशुओं, मुर्गियों और आवारा पशुओं की संख्या की गणना की जाती है। पशुधन जनगणना जो अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा जिसमे 16 पशु प्रजातियों की 219 देशी नस्लों के आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। पशुधन क्षेत्र में पशु कल्याण, नस्ल में सुधार और रोग नियंत्रण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की योजना बनाने और इनके कार्यान्वयन के लिए महत्वपूर्ण व्यापक आँकड़े उपलब्ध कराता हैं। पशुधन क्षेत्र के विकास और पशु स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सही नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। इससे पशु रोग को नियंत्रित करने और नस्ल सुधार में मदद मिलेगी। पशु जनगणना के आंकड़े बेहतर रोजगार योजनाओं और कल्याण कार्यक्रमों को आयोजित करने में मदद करते हैं।
Tags
बस्तर